आजकल शादियों का सीजन चल रहा है। हाल ही में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी के बंधन में बंधे हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि सुनील शेट्टी की लाडली आथिया शेट्टी (Athiya Shetty) बहुत जल्द बॉयफ्रेंड के. एल. राहुल (KL Rahul) संग शादी करने वाली हैं। आपको बता दें क्रिकेट और बॉलीवुड का संगम नया नहीं है। इससे पहले भी कई क्रिकेटर और एक्ट्रेस शादी कर चुके हैं। जिसमें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा शामिल हैं।
KL Rahul और Athiya Shetty की होने वाली हैं शादी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों की शादी दक्षिण भारतीय परंपरा के अनुसार होगी। क्योंकि सुनील शेट्टी का परिवार साउन इंडियन हैं और केएल राहुल भी दक्षिण भारत से हैं। हालांकि, इन खबरों पर सुनील शेट्टी ने अब तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है। जानकारी के लिए के लिए बता दें कि आथिया और राहुल अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए कई बार प्यार का इजहार कर चुके हैं।
Team India के स्टार बल्लेबाज KL Rahul और बॉलीबुड एक्ट्रेस Athiya Shetty ने खुलकर अपने प्यार का इजहार किया था। अथिया अपने भाई की पहली फिल्म तड़प के प्रीमियर में केएल राहुल के साथ पहुंची थी। इस प्रीमियर में दोनों पहली बार रिलेशनशिप को लेकर खुलकर सामने आए थे। अथिया स्टेज पर राहुल का हाथ पकड़े स्टेज पर पहुंची थीं। इस प्रीमियर में राहुल के अलावा अथिया की मां और पापा सुनील शेट्टी भी मौजूद थे।
चोट के कारण टेस्ट सीरीज से बाहर चल रहे राहुल ने पिछले महीने की शुरुआत में ही अथिया के बर्थडे पर अपना प्यार का इजहार कर दिया था। क्रिकेटर ने एक्ट्रेस अथिया के बर्थडे पर उनके साथ एक क्यूट फोटो शेयर किया था और हार्ट इमोजी के साथ लिखा था ‘हैप्पी बर्थडे मेरी लव। अथिया शेट्टी।’ उनके इस पोस्ट के बाद से ही फैन्स को सबकुछ क्लीयर हो गया था। आखिर में बता दें कि कुछ समय पहले अहान शेट्टी की शादी की खबर सामने आई थी।
यह भी पढ़ें:
फौजी के बाद अब पुलिस के किरदार में दिखेंगे Sidharth Malhotra, सोशल मीडिया पर शेयर की झलक