Narmadapuram News: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम (होशंगाबाद) में कुछ लोगों ने साम्प्रदायिक दंगा फैलाने की कोशिश की है। यहां पर शरारती तत्वों ने दरगाह को लाल और भगवे रंग से रंग दिया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसके साथ ही मजार में तोड़फोड़ भी की गई है। इसकी दीवार और गुंबद को रंगा गया है। घटना से नाराज मुस्लिम युवकों ने रविवार की सुबह नर्मदापुरम पिपरिया स्टेट हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर लोगों को शांत करा दिया और कुछ लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है।
Narmadapuram News: घटना के बाद हंगामा

पुलिस द्वारा लोगों को शांत कराने के 15 मिनट बाद हाईवे को खेल दिया गया। मजार नदी के किनारे स्थित है। ऐसे में कुछ लोगों ने रात के समय मजार पर भगवा रंग पोत दिया। मजार की देखभाल करने वाला खादिम जब मजार पहुंचा तो अन्य लोगों ने उसे जानकारी दी। जिसके बाद सभी ने मिलकर 15 मिनट तक हाईवे जामकर रखा था।
मजार का वीडियो भी सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि गुंबद के पास खड़े युवक रंग को छुड़ाने की कोशिश कर रहे हैं। मजार को धोया भी जा रहा है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
Narmadapuram News: एक माह में दूसरी घटना

थाना प्रभारी हेमंत श्रीवास्तव ने बताया कि असामाजिक तत्वों ने मजार से छेड़छाड़ की है। प्रशासन और पुलिस टीम सुबह 8.45 बजे मौके पर पहुंच गई थी। समाज के लोगों को समझाकर उन्हें शांत कराया गया है। बाबई तहसीलदार पुष्पेंद्र निगम ने बताया कि स्थिति अब सामान्य है। असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे।
जिले में धर्मस्थल से छेड़छाड़ करने की एक माह में यह दूसरी घटना है। पिछले महीने 14 जनवरी को पचमढ़ी में देनवा दर्शन के पास मजार के साथ असामाजिक तत्वों ने छेड़छाड़ की थी। वहां भी समाज के लोगों में चक्काजाम किया था। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने रातोंरात मजार पर सुधार किया था।
विस्तृत चुनाव परिणाम के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।
संबंधित खबरें:
- West Bengal में बदमाशों ने TMC पार्षद Anupam Dutta को मारी गोली, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, देखें वीडियो
- Viral Video: Thailand के दलदल में मिला हरे रंग का सांप, लोगों ने कहा- Cute, देखिए वायरल वीडियो