IPL 2022 के शेड्यूल का इंतजार खत्म हो गया है। BCCI ने पिछले दिनों टूर्नामेंट के शुरू होने की तारीखों के साथ वेन्यू का ऐलान कर दिया था। अब बीसीसीआई ने आईपीएल सीजन 15 का शेड्यूल जारी कर दिया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 6 मार्च को इसकी ऐलान कर दी है। पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। आईपीएल 2022 की शुरुआत 26 मार्च से होगी। वहीं इस टूर्नामेंट का फाइनल 29 मई को खेला जाएगा। इस बार टूर्नामेंट में 8 की जगह 10 टीमें हिस्सा ले रही है।
IPL 2022 का शेड्यूल हुआ जारी
आईपीएल इतिहास में ऐसा दूसरी बार हो रहा है जब 10 टीमों को दो अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया। पहली बार ऐसा 2011 में हुआ था। ग्रुप ए में मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स को रखा गया है। वहीं ग्रुप बी में चैन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस को रखा गया है।
इस बार आईपीएल में सभी 10 टीमें लीग स्टेज में 14-14 मैच खेलेंगी। हर टीम 5 टीमों के खिलाफ दो-दो मैच खेलेगी। वहीं बाकी बचे हुए 4 मैच चार टीमों के साथ खेलेगी। 14 मैचों में से 7 वह अपने घरेलू मैदान पर खेलेगी, वहीं 7 दूसरे मैदान पर खेले जाएंगे। लीग राउंड के बाद चार प्लेऑफ मुकाबले खेले जाएंगे जिसका वेन्यू और तारीख तय नहीं किया गया है।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 की सभी टीमें 14 मार्च से अपनी प्रैक्टिस शुरू कर देंगी। इसके लिए पांच स्थानों की पहचान की गई है, जहां टीमें प्रैक्टिस करेंगी। आईपीएल 2022 का आयोजन 26 मार्च से होना है और मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के बांद्रा कुर्ला परिसर, ठाणे में एमसीए स्टेडियम, डा. डीवाई पाटिल विश्वविद्यालय मैदान, सीसीआई (क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया) के साथ का फुटबॉल मैदान तथा घनसोली में रिलायंस कारपोरेट पार्क मैदान की पहचान अभ्यास स्थलों के रूप में की गई है। खिलाड़ियों के आठ मार्च से यहां पहुंचने की संभावना है।
संबंधित खबरें
IPL 2022 का लीग राउंड महाराष्ट्र में, मुंबई में 55 और पुणे में 15 मुकाबले खेले जाएंगे