Farhan Akhtar Shibani wedding: अभिनेता फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) शादी के बंधन में बंध गए हैं। शादी के वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं। वीडियो में, फरहान को अपनी पत्नी शिबानी के साथ पार्टी में शंकर महादेवन के गाने दिल चाहता है पर नाचते हुए देखा जा सकता है। वहीं अभिनेता रितिक रौशन और फराह खान को भी शादी में जमकर थिरकते हुए देखा गया।
Farhan Akhtar की शादी में पहुंचे कई सेलेब्स
सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीर सामने आई है जिसमें दोनों कपल बेहद प्यारे दिख रहे हैं। शादी की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है। फोटो में शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) रेड और पेस्टल कलर का गाउन पहने काफी खूबसूरत लग रही है। वहीं फरहान, ब्लैक सूट-बूट में काफी हैडसम नजर आ रहे हैं। बता दें कि 17 फरवरी को कपल की हल्दी सेरेमनी हुई थी, जिसमें बॅालीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती, अमृता अरोड़ा समेत कई सेलेब्स भी शामिल हुए थे। शिबानी की बहनें अनुषा दांडेकर, अपेक्षा दांडेकर और उनकी सबसे अच्छी दोस्त रिया चक्रवर्ती को शनिवार सुबह खंडाला फार्महाउस पर पहुंचते हुए देखा गया।
कपल की शादी की खबर की पुष्टि जावेद अख्तर ने की थी। बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में जावेद ने कहा था, ‘हां, शादी हो रही है। शादी की तैयारियां शुरू हो गई है’। बताते चले कि फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की मुलाकात रियलिटी शो यू केन डू इट के दौरान हुई थी। फरहान इस शो को होस्ट कर रहे थे, जबकि शिबानी इसकी कंटेस्टेंट थीं। फरहान ने इससे पहले हेयर स्टाइलिस्ट अधूना भबानी से शादी की थी। शादी के 17 साल बाद 2017 में दोनों अलग हो गए थे।
यह भी पढ़ें: