UP Election 2022 के तीसरे चरण की चल रही है वोटिंग, इन Hot सीटों पर सभी लोगों की हैं निगाहें

0
353
Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश के तीसरे चरण के चुनाव के लिए 59 विधानसभा सीटों पर मतदान रविवार यानी 20 फरवरी को चल रहा है। बता दें कि रविवार को प्रदेश के 16 जिलों में वोटिंग हो रही है। इस चरण में 2.15 करोड़ मतदाता हैं। रविवार को हो रहे यूपी के तीसरे चरण के चुनाव में कुछ सीटों पर सभी लोगों की नजरें हैं क्‍योंकि यहां से देश और राज्य के प्रमुख नेता मैदान में उतरे हैं।

UP Election 2022: Akhilesh Yadav करहल से लड़ रहे हैं चुनाव

UP Election 2022 Akhilesh Yadav 1

तीसरे चरण के चुनाव में लोगों की सबसे ज्यादा नजरें करहल विधानसभा की सीट पर हैं क्योंकि यहां से उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख Akhilesh Yadav विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। अखिलेश यादव से मुकाबला करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय मंत्री एस पी सिंह बघेल को मैदान में उतारा है। बता दें कि करहल का मैदान फतह करने के लिए पूूूरा यादव परिवार एक साथ आया। वहीं बीजेपी के बड़े-बड़े नेताओं ने भी इस विधानसभा सीट में प्रचार किया है।

जसवंतनगर से Shivpal Singh Yadav

Shivpal Singh Yadav

मुलायम सिंह यादव के भाई और पीएसपी प्रमुख शिवपाल सिंह यादव जसवंतनगर निर्वाचन क्षेत्र (Jaswantnagar Assembly constituency) से चुनाव लड़ रहे हैं। बता दें कि जसवंतनगर यादव परिवार का गढ़ माना जाता है। शिवपाल के खिलाफ बसपा ने ब्रजेंद्र प्रताप सिंह और भाजपा ने विवेक शाक्य को मैदान में उतारा है।

कानपुर के पूर्व पुलिस कमिश्नर Asim Arun भी चुनावी मैदान में

asim
Asim Arun

Kannauj Sadar विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व आईपीएस ऑफिसर Asim Arun को टिकट दिया है। बता दें कि कानपुर के पूर्व पुलिस कमिश्नर ने चुनाव लड़ने के लिए VRS लिया है और उनके चुनाव परिणाम पर भी लोगों की नजर है।

7 बार के विधायक Satish Mahana

योगी आदित्यनाथ की सरकार में मंत्री और यूपी विधानसभा के 7 बार के विधायक रहे Satish Mahana कानपुर जिले की महाराजपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। बता दें कि सतीश महाना महाराजपुर विधानसभा सीट से 2 बार और कानपुर कैंट सीट से पांच बार विधायक रह चुके हैं। 2017 के यूूूपी विधानसभा चुनाव में उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के मनोज कुमार शुक्ला को करीब 1 लाख वोटों से चुनाव हराया था।

योगी की मंत्री Neelima Katiyar कल्याणपुर सीट से

योगी आदित्यनाथ की सरकार में उच्च शिक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री रहीं Neelima Katiyar कानपुर की कल्याणपुर सीट से अपनी किस्मत आजमा रही हैं। 2017 के यूपी चुनाव में उन्‍होंने 86,620 मतों के साथ जीत हासिल की थी। उन्हें 21 अगस्त 2019 को योगी आदित्यनाथ कैबिनेट में राज्य मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था।

Farrukhabad Sadar सीट से Louise Khurshid

up election 2022 Louise Khurshid
up election 2022 Louise Khurshid

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी Louise Khurshid को कांग्रेस ने Farrukhabad Sadar सीट से टिकट दिया है। आज सुबह सलमान खुर्शीद और उनकी पत्नी की वोट डालने की तस्वीर भी सामने आई है। बता दें कि यूपी चुनाव कांग्रेस पार्टी महिलाओं की हिस्‍सेदारी की बात करते हुए लड़ रही है और उसी के तहत खुर्शीद की पत्नी को टिकट मिला है।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here