Pro Kabaddi League (पीकेएल) के 8वें सीजन का 84वां मैच Haryana Steelers और Gujarat Giants के बीच खेला जाएगा। हरियाणा स्टीलर्स ने पिछले कुछ मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं गुजरात जायंट्स की टीम को जीत की जरूरत है। कोरानावायरस के कारण PKL का यह सीजन बिना फैंस के खेला जाने वाला है और सभी मुकाबले शेराटन ग्राउंड, वाइटफील्ड (बेंगलुरु) में खेले जाएंगे।
Haryana Steelers ने अभी तक 14 मैच खेले हैं, जिसमें 6 मुकाबले में जीत मिली है। जबकि 5 मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है और तीन मैच टाई पर खत्म हुए हैं। वो 42 अंकों के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर हैं।

Gujarat Giants ने अबतक 12 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्हें 3 मुकाबलों में जीत मिला हैं। जबकि 6 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है और तीन मैच टाई रहे हैं। वो अंक तालिका में इस समय 28 अंकों के साथ 11वें स्थान पर हैं।
Pro Kabaddi League 2021-22 Points Table
1. | Dabang Delhi | 48 |
2. | Bengaluru Bulls | 46 |
3. | Patna Pirates | 45 |
4. | Haryana Steelers | 42 |
5. | U Mumba | 41 |
6. | Bengal Warriors | 41 |
7. | UP Yoddha | 40 |
8. | Jaipur Pink Panthers | 40 |
9. | Tamil Thalaivas | 39 |
10. | Puneri Paltan | 37 |
11. | Gujarat Giants | 28 |
12. | Telugu Titans | 22 |
इस लिस्ट में 48 अंकों के साथ दबंग दिल्ली टॉप पर पहुंच गई है। दूसरे नंबर पर 46 अकों के साथ बेंगलुरु बुल्स, तीसरे स्थान पर 45 अंकों के साथ पटना पाइरेट्स, चौथे स्थान पर 38 अंकों के साथ हरियाणा स्टीलर्स, 41 अंकों के साथ यू मुंबा पांचवें स्थान पर है।
वहीं 41 अंकों के साथ बंगाल वरियर्स छठे स्थान पर, 40 अंकों के साथ यूपी योद्धा सातवें स्थान पर, 40 अंकों के साथ जयपुर पिंक पैंथर आठवें स्थान पर, 39 अंकों के साथ तमिल थलाइवाज नौवें स्थान पर, पुनेरी पलटन की टीम 37 अंकों के साथ दसवें स्थान पर है। 11वें पर 28 अंकों के साथ गुजरात जाइंट्स और 12वें स्थान पर 22 अंकों के साथ तेलगु टाइटंस की टीम सबसे आखिरी में है।