Rahul Gandhi: पंजाब के अमृतसर में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का वाल्मीकि तीर्थ स्थल के दौरे के दौरान कुछ लोगों ने काले रिबन दिखाकर विरोध किया। लोगों का आरोप है कि चन्नी वाल्मीकि समुदाय के विरोधी हैं। इससे पहले राहुल गांधी, चरणजीत चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू ने स्वर्ण मंदिर में लंगर प्रसाद ग्रहण किया। अमृतसर दौर के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी जलियांवाला बाग भी गए। बता दें कि राहुल गांधी आज से पंजाब में अपने प्रचार अभियान की शुरुआत कर रहे हैं।
Rahul Gandhi का पंजाब दौरा
राहुल गांधी ने पंजाब पहुंचने पर सबसे पहले स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका। इस अवसर पर उनके साथ कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और सीएम चरणजीत सिंह चन्नी भी मौजूद थे।
राहुल गांधी ने लंगर प्रसाद खाते हुए एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि हरमंदिर साहिब में पंजाब के भविष्य के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों के साथ प्रार्थना की। साथ बैठके लंगर का प्रसाद खाया।
गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव प्रचार में आज से राहुल गांधी की एंट्री हो रही है। कांग्रेस नेता पंजाब से अपनी शुरुआत कर रहे हैं। पंजाब के जालंधर में आज उनकी डिजिटल रैली होगी। जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता उत्तर प्रदेश, गोवा और उत्तराखंड में भी चुनाव प्रचार करेंगे। बताते चलें कि गोवा, उत्तराखंड और पंजाब में कांग्रेस पार्टी मुख्य मुकाबले में है।
बताते चलें कि पंजाब चुनाव के लिए मतदान की तारीख में बदलाव किया गया है। पहले जहां 14 फरवरी को मतदान होना था वहीं अब यह 20 फरवरी को होगा। इस बाबत चुनाव आयोग ने जानकारी दी है।
संबंधित खबरें…
Punjab Election 2022: Rahul Gandhi ने गोल्डन टेम्पल में टेका मत्था, खाया लंगर प्रसाद, देखें VIDEO