SGPGI Recruitment 2022: Sanjay Gandhi Postgraduate Institute Of Medical Sciences (SGPGI) ने कई पदों के लिए आवेदन जारी किया है। इसमें Medical Physicist, Tutor और Technical Officer सहित अन्य कई पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 14 फरवरी, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
SGPGI Recruitment 2022 Eligibility Criteria
Educational Qualification
Junior Engineer, HouseKeeper, Pharmacist और Tutor पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में Diploma Degree होनी चाहिए। वहीं, अन्य पदों के लिए Master Degree होना आवश्यक है। हालांकि, सभी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है जिसकी जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
Age Limit
इन पदों पर भर्ती के लिए अनारक्षित उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
SGPGI Recruitment 2022 Application Fees
SGPGI Recruitment 2022 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क जमा करना होगा जो की वर्गों के आधार पर वर्गीकृत किया गया है। इसके लिए General, OBC और EWS Category के उम्मीदवारों को 1,180 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि, SC/ ST Category के उम्मीदवारों को 708 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा।
SGPGI Recruitment 2022 Vacancy Details
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 165 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें Grade I, II, III तीनों के लिए आवेदन जारी किए गए है।
Post | Vacancy |
Medical Physicist | 3 |
Tutor | 8 |
Technical Officer | 3 |
Assistant Dietitian | 6 |
Pharmacist Grade III | 14 |
Physiotherapist Grade I | 11 |
Housekeeper Grade II | 3 |
Receptionist | 18 |
Junior Engineer | 17 |
Data Entry Operator | 14 |
Store Keeper Cum Purchase Assistant | 15 |
Personal Assistant | 10 |
Stenographer | 22 |
Driver | 10 |
यह भी पढ़ें:
RSMSSB APRO Recruitment की परीक्षा 24 अप्रैल को होगी आयोजित, यहां देखें संशोधित नोटिफिकेशन
UPPSC 2022 Nurse Staff: स्टाफ नर्स पदों पर 500 भर्तियां, ऐसे करें आवेदन