Pakistan के तेज गेंदबाज Haris Rauf को Team india के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान MS Dhoni से एक खास गिफ्ट मिला है। महेंद्र सिंह धोनी ने हैरिस रउफ को चेन्नई सुपरकिंग्स की जर्सी गिफ्ट की है। हैरिस रउफ ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और इस गिफ्ट के लिए धोनी का शुक्रिया अदा भी किया। इसके अलावा उन्होंने वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी आंद्रे रसेल को भी स्पोर्ट के लिए शुक्रिया कहा। टी20 वर्ल्ड कप के दौरान हैरिस का जन्मदिन सेलिब्रेट करने स्कॉटलैंड की टीम पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम में आई थी। जिसका वीडियो पीसीबी ने शेयर किया।
Haris Rauf ने धोनी का किया शुक्रिया
हैरिस रउफ ने ट्वीट करते हुए कहा कि लीजेंड और कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी ने मुझे अपनी जर्सी गिफ्ट करके शानदार उपहार से सम्मानित किया है। वो अब भी अच्छे कामों से लोगों का दिल जीत रहे हैं। आंद्रे रसेल के विशेष रूप से सपोर्ट के लिए शुक्रिया। हैरिस अभी बीबीएल में मेलबर्न स्टार्स के लिए खेल रहे है। धोनी के खिलाफ खेलने का उन्हें सौभाग्य नहीं मिला था।

टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने पहली बार भारत को हराया था। हैरिस रउफ की बात करे तो उन्होंने इस मैच में 4ओवर में 25 रन दिए थे और हार्दिक पांड्या का विकेट अपने नाम किया था। धोनी की बात करें तो उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। धोनी अब आईपीएल 2022 में मैदान पर दिखाई देंगे, जहां वह एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स का नेतृत्व करेंगे। रऊफ इस समय ऑस्ट्रेलिया में है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मार्च में लिमिटेड ओवरों की सीरीज के लिए वो उपलब्ध रहेंगे।
संबंधित खबरें:
- ICC Women’s World Cup 2022 और न्यूजीलैंड सीरीज के लिए India की महिला टीम का ऐलान, एकमात्र टी20 के लिए भी टीम घोषित
- ICC Women’s World Cup 2022 में Punam Raut को नहीं मिली Team India में जगह, खिलाड़ी ने बयां किया अपना दर्द