वैष्णो देवी मंदिर (Vaishno Devi Mandir) में मची भगदड़ का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) के कटरा (Katra) में स्थित वैष्णो माता मंदिर में कोरोना काल में भी किस तरह से भीड़ है। सांस लेने की भी जगह नहीं दिखाई दे रही है। मिली जानकारी के अनुसार मंदिर भवन के गेट नंबर तीन पर रात 2-3 बजे के बीच हादसा हुआ है। घटना में अब तक 12 लोगों की जान गई है। 13 लोग घायल हैं। वहीं दो लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद मंदिर में सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़ा किया जा रहा है।
Vaishno Devi Mandir में भगदड़ का वीडियो
मीडियो रिपोर्टस के अनुसार नीचे से दर्शन के लिए जाते वाक्त सब कुछ सही था। ऊपर दो श्रद्धालुओं के बीच लाइन को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद धक्का मुक्की शुरू हुई हुई। भारी भीड़ और जगह की कमी के कारण श्रद्धालु खुद को धक्का मुक्की से बचाने के लिए भागने लगे जिसके बाद यह हादसा हुआ।
Vaishno Devi Mandir से सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि परिसर में एक बित्ता भी जगह नहीं है। चारों तरफ खचाखच भीड़ है। एक दूसरे को ढकेलते हुए लोग दर्शन के लिए जा रहे हैं।
हादसे में घायल लोगों की सूची सामने आई है। इसमें दो महिलाएं और 10 पुरुष घायल हुए हैं। नए साल के मौके पर हुए इस हादसे की निगरानी पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) स्वंय कर रहे हैं। पीएम ने घटना में मारे गए पीड़ित परिवारों को 2 लाख का मुआवजा और घायलों को 50,000 हजार रुपए की आर्थिक सहायत देने की घोषणा की है।
घटना के बाद कई श्रद्धालओं ने घर वापसी की राह पकड़ ली है। इस मामले में जानकारी देते हुए Vaishno Devi मंदिर परिसर के ड्यूटी ऑफिसर जगदेव सिंह ने बताया कि मृतकों में एक शख्स जम्मू-कश्मीर के ही राजौरी का रहने वाला है।
उन्होंने बताया कि मारे गये अन्य 11 लोग देश के अलग-अलग राज्यों के हैं, जिनमें दिल्ली, हरियाणा, पंजाब के लोगों की संख्या ज्यादा हो सकती है। अब तक मृतकों में से 7 लोगों की पहचान कर ली गई है वहीं 5 अन्य लोगों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
Vaishno Devi Mandir ने जारी किया Helpline No.
वैष्णो माता का दर्शन करने गए भगदड़ के बाद लोग अपनों की तलाश कर रहे हैं। इसे ध्यान में रखते हुए हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया गया है।
संबंधित खबरें: