शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के निधन के बाद अपने काम और सोशल मीडिया से दूरी बना ली थीं। पर अब धीरे धीरे वह अपने काम और सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हो चुकी हैं। इस बीच शहनाज ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसे देखकर फैंस खुश हो गए हैं वीडियो में शहनाज पंजाबी में एक ब्रांड को प्रमोट करते दिख रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए शहनाज ने लिखा,’My Punjabi Accent is Truly Sexy’…

आपको बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला के जाने के बाद शहनाज गिल बुरी तरह टूट गईं थी। पर एक बार फिर एक्ट्रेस सामान्य जिंदगी में वापस आ रही हैं। शहनाज अभी हाली ही में अपने मैनेजर कौशल जोशी की इंगेजमेंट में पहुंची थी। कौशल ने अपनी प्रेमिका हिना लाड के साथ सगाई की है।
Shehnaaz Gill ने ‘जिंगाट’ गाने पर किया था डांस
मैनेजर की सगाई में पहुंची Shehnaaz Gill स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं थी। गिल ने मीडिया को खूब पोज भी दिया साथ ही फैंस के साथ फोटो भी खिंचवाई। सिड के जाने के बाद खुद को संभालती हुई शहनाज धीरे धीरे खुशियों की दुनिया में वापसी कर रही हैं। दोस्त की इंगेजमेंट में वो खूब डांस भी करती दिखी।
शहनाज ने दोस्तों के साथ खूब मस्ती की और ‘जिंगाट’ गाने पर डांस भी किया। इंगेजमेंट पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था, जिसमें शहनाज डांस करती दिख रही थी। इस पार्टी में अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी, मोनालिसा, विक्रांत सिंह और कमीडियन व होस्ट परितोश त्रिपाठी भी शामिल हुए थे।
असीम ने शहनाज को किया ट्रोल
शहजान गिल को पार्टी में डांस करते हुए देख एक्टर और मॉडल असीम रियाज ने तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि, लोग कितना जल्दी भूल जाते हैं। क्या बात है। उन्होंने लिखा कि मैंने अभी कुछ डांसिंग क्लिप्स देखीं…सच में लोग कितनी जल्दी अपनों को खोने के गम से पार पा लेते हैं…क्या बात…क्या बात #Newworld’। असीम ने इसके साथ ताली बजाते हाथों की इमोजी भी शेयर की थी।

गौरतलब है कि सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सितंबर को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। शहनाज गिल के साथ उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था। फैंस उन्हें प्यार से ‘सिडनाज’ बुलाते थे, सिद्धार्थ के फैंस उन्हें याद कर भावुक हो रहे हैं। बिग बॉस 13 (Big Boss 13) के अलावा, सिद्धार्थ शुक्ला ने खतरों के खिलाड़ी 7 भी जीता और झलक दिखला जा 6 में भाग लिया।
यह भी पढ़ें:
- Shehnaaz Gill को डांस करता देख Asim Riaz ने किया ट्रोल, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ SHAME ON ASIM RIAZ
- Shehnaaz Gill मैनेजर की शादी में पहुंची, दिखा स्टाइलिश लुक