Indian Navy Day 2021: 4 दिसंबर को ही क्यों मनाया जाता है भारतीय नौसेना दिवस? जानें

0
352
Indian Navy Day 2021

Indian Navy Day 2021: भारत में हर साल 4 दिसम्बर को भारतीय नौसैना दिवस मनाया जाता है। इस दिन को भारत-पाकिस्तान के 1971 के युद्ध में मिली जीत के जश्न के रूप में मनाया जाता है। भारत में नौसेना का इतिहास काफी पुराना है। इसकी स्थापना सन् 1612 में हुई थी। 17वीं शताब्दी में मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी भोंसले को भारतीय नौसेना का जनक माना जाता है। इसके बाद ब्रिटिश शासन काल में इसको रॉयल इंडियन नेवी के नाम से जाना जाता था। आजादी के बाद 1950 में नौसेना का गठन दोबारा किया गया और इसे भारतीय नौसेना का नाम दिया गया।

4 दिसंबर को ही क्यों मनाया जाता है नौसेना दिवस

पाकिस्तानी सेना ने 3 दिसंबर को भारत के हवाई और सीमावर्ती क्षेत्र में हमला किया था। जिसके बाद 1971 के युद्ध की शुरुआत हुई थी। तब भारत ने पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दिया और 4 दिसम्बर को ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ (Operation Trident) चलाया। इस अभियान की शुरुआत पाकिस्‍तानी नौसेना के मुख्‍यालय को निशाने पर लेकर की गई थी। इसी युद्ध में पहली बार जहाज पर मार करने वाली एंटी शिप मिसाइल से हमला किया गया था और फिर इस हमले में पाकिस्तानी सेना को मुंह की खानी पड़ी थी।

भारतीय नौसेना की उपलब्धियां

भारतीय नौसेना को उसकी ताकत और पराक्रम के चलते विश्व में चौथा स्थान हासिल है। अपने एडवांस फीचर वाले युद्धपोत व बड़े-बड़े जहाजों के साथ यह हमेशा तैनात रहती है।

यूं मनाया जाता है नौसेना दिवस का जश्न

भारतीय नौसेना दिवस की शुरुआत आमतौर पर RK Beach पर बने युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करके की जाती है। इसके बाद युद्ध में शहीद हुए योद्धाओं के सम्मान में पनडुब्बियों और जहाजों का परिचालन कर प्रदर्शन किया जाता है। इंडियन नेवी के मुंबई स्थित मुख्यालय में हर वर्ष नौसना दिवस मनाया जाता है। नौसैनिक अपनी स्किल का प्रदर्शन कर अपना शौर्य जाहिर करते हैं। गेटवे ऑफ इंडिया पर BEATING RETREAT CEREMONY का आयोजन किया जाता है साथ ही नेवी फेस, नेवी क्वीन और नेवी बॉल जैसी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाता है। इसका अभ्यास अरब सागर में किया जाता है।

भारतीय नौसेना दिवस 2021 की थीम
हर साल की तरह इस साल भी भारतीय नौसेना दिवस की एक थीम रखी गयी है। इस साल की थीम है Combat Ready, Credible & Cohesive (युद्ध के लिए तैयार, विश्वसनीय और एकजुट)

भारतीय नौसेना से जुड़ी कुछ जानकारी

2021 तक
विश्व रैंकिंग: 4/140
कुल जहाजों की संख्या: 285
एयरक्राफ्ट कैरियर- 1
फ्राइगेट्स- 13
विध्वंसक पोत- 10
कोर्वेट्स – 23
सबमरीन्स की संख्या- 17
निगरानी जहाजों की संख्या- 139

( डाटा स्त्रोत: www.globalfirepower.com)

यह भी पढ़ें: Admiral R Hari Kumar ने संभाला Navy Chief का पद