एसएस राजामौली (SS Rajamouli) के डायरेक्शन में बनी फिल्म फिल्म आरआरआर (RRR) का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में राम चरण (Ram Charan), जूनियर एनटीआर (JR. NTR), अजय देवगन (Ajay Devgn) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) मुख्य भूमिका में नजर आने वाले है। आज फिल्म के मेकर्स ने फिल्म का ‘जननी’ (Janani) गाना रिलीज किया है। जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि फिल्म का ट्रेलर दिसंबर के पहले हफ्ते में रिलीज होगा।
इससे पहले गाने का टीजर जारी किया गया था और जानकारी दी गई थी फिल्म का गाना 26 नवंबर को रिलीज किया जाएगा। तभी से फैंस काफी उत्साहित थे। अब पूरा गाना सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग शानदार प्रतिक्रिया पेश कर रहे हैं। सुबह से ट्विटर पर #RRR #RRRSoulAnthem और #Janani ट्रेंड कर रहा है।
आरआरआर के बारे में
निर्देशक एसएस राजामौली की आरआरआर में जूनियर एनटीआर (Jr NTR )और राम चरण (Ram Charan) मुख्य भूमिकाओं में हैं। आरआरआर तेलुगु स्वतंत्रता सेनानियों, अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम के जीवन पर आधारित एक काल्पनिक कहानी है। डीवीवी दानय्या द्वारा निर्मित, आरआरआर 7 जनवरी, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
जूनियर एनटीआर और राम चरण के अलावा, आरआरआर में आलिया भट्ट, अजय देवगन, समुथिरकानी, रे स्टीवेन्सन, ओलिविया मॉरिस और एलिसन डूडी होंगे। बता दें कि कोरोनवायरस महामारी के कारण आरआरआर की शूटिंग और रिलीज को कई बार स्थगित किया गया था।
यह भी पढ़ें: “RRR” फिल्म को लेकर विवादों में घिरे राजामौली, बीजेपी नेता ने कहा थिएटर को लगा देंगे आग