जिन्ना पर आया Akhilesh Yadav द्वारा दिए गए बयान के बाद से हंगामा मचा है। कुछ लोग जहां उनके समर्थन में उतरे हैं वहीं उनके राजनीतिक विरोधियों ने उन्हें जमकर निशाना साधा है। फिल्म निर्माता अशोक पंडित (Ashoke Pandit) ने भी अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंन कहा है कि अखिलेश यादव को देश से माफ़ी मांगनी चाहिए।
अशोक पंडित ने ट्वीट किया कि समाजवाद भूले, लोहिया को भूले, सरदार पटेल की आड़ में जिन्ना तो महान बताने वाले अखिलेश यादव की सोच व सच्चाई सामने आ गई है। उन्हें अपने इस बयान के लिए देश से माफ़ी माँगनीं चाहिए।
अखिलेश यादव ने जिन्ना की सराहना की थी
बता दें कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को हरदोई की एक जनसभा में मोहम्मद अली जिन्ना की, भारत की आजादी के लिए उनके योगदान की सराहना की थी। सपा प्रमुख ने कहा कि ‘सरदार वल्लभ भाई पटेल, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और (मोहम्मद अली) जिन्ना ने एक ही संस्थान से पढ़ाई की और बैरिस्टर बने और उन्होंने आजादी दिलाई। उन्हें आजादी के लिए किसी भी तरीके से संघर्ष करना पड़ा होगा तो पीछे नहीं हटे।
सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर बोला हमला
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘समाजवादी पार्टी अध्यक्ष ने जिन्ना की तुलना सरदार वल्लभभाई पटेल से की। यह शर्मनाक है। यह तालिबानी मानसिकता है जो बांटने में विश्वास रखती है। सरदार पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोया। वर्तमान में, पीएम के नेतृत्व में, ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ को प्राप्त करने के लिए काम चल रहा है।’
यह भी पढ़ें: Akhilesh Yadav का BJP पर निशाना, कहा- पार्टी यूपी में 403 मुख्यमंत्री भी घोषित कर दे तो भी…