Facebook Twitter Youtube
Sign in
  • English
  • देश
  • Top News
  • अपना प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • विदेश
  • लीगल न्यूज
  • बॉलीवुड
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • अध्यात्म
  • किताबों की दुनिया
  • Live TV
Sign in
Welcome!Log into your account
Forgot your password?
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
Search
Thursday, October 23, 2025
  • Sign in / Join
Facebook Twitter Youtube
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
Apn News APN News Hindi
Apn News Apn News
  • English
  • देश
  • Top News
  • अपना प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • विदेश
  • लीगल न्यूज
  • बॉलीवुड
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • अध्यात्म
  • किताबों की दुनिया
  • Live TV
Home देश Delhi High Court ने Twitter को लगाई फटकार, कहा- हिंदू देवी-देवताओं के...
  • देश
  • लीगल न्यूज

Delhi High Court ने Twitter को लगाई फटकार, कहा- हिंदू देवी-देवताओं के अपमानजनक पोस्ट को हटाएं

By
-
October 30, 2021
0
381
Share
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp
Linkedin
Email
Print
Telegram
    Twitter
    Twitter

    Delhi High Court ने सोशल प्लेटफॉर्म Twitter को आदेश दिया है कि वह अपने यहां से हिंदू देवी-देवताओं से जुड़ी अपमानजनक सामग्री को तत्काल हटा दे। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म को जनता की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए, क्योंकि सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म आम लोगों से ही व्यापार करते हैं।

    दिल्ली हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस डीएन पटेल और जस्टिस ज्योति सिंह की पीठ कर रही थी। दोनों जजों ने इस फटकार के बाद ट्विटर की सराहना भी की। उन्होंने बोला कि कई मौके पर आप अच्छा काम भी कर रहे हैं और लोग आपके इस प्लेटफॉर्म से खुश भी हैं।

    ट्विटर हटाएगा देवी-देवताओं के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट

    सुनवाई में जजों ने ट्विटर के अधिवक्ता सिद्धार्थ लूथरा से पूछा कि ट्विटर से देवी-देवताओं से संबंधित अपमानजनक सामग्री हटाई जा रही हैं या नहीं? इसे आप तत्काल हटा दें।

    इस आदेश पर ट्विटर के वकील सिद्धार्थ लूथरा ने कहा कि अदालत इस संबंध में आदेश कर सकती है और ट्विटर उसका अनुपालन करेगा। इसके बाद पीठ ने इस मामले को 30 नवंबर तक के लिए स्थगित कर दिया।

    गौरतलब है कि इस मामले में आदित्य सिंह नामक याचिकाकर्ता ने कोर्ट के सामने यह मामला उठाया था। उन्होंने एक ट्विटर हैंडल का हवाला देते हुए कहा था ट्विटर पर लोग आसानी से हिंदू देवी-देवताओं के विषय में बेहद आपत्तिजनक पोस्ट डालते हैं। जिसके लिए ट्विटर को सख्त कार्यावाही करनी चाहिए। लेकिन ट्विटर ऐसा कोई एक्शन नहीं ले रहा है।

    ट्विटर ने पहले अपमानजनक पोस्ट हटाने से मना कर दिया था

    इस मामले में याचिकाकर्ता आदित्य सिंह की ओर से पेश हुए वकील संजय पोद्दार ने कहा कि इस संबंध में ट्विटर के शिकायत अधिकारी को सूचित भी किया कि उक्त सामग्री सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यवर्ती दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) अधिनियम 2021 के तहत उल्लंघन है।

    लेकिन ट्विटर ने यह कहते हुए उनकी शिकायत को रद्द कर दिया कि सामग्री उस श्रेणी की नहीं है जिसके तहत कार्रवाई की जा सके या इसे हटाया जा सके। जिसके बाद याचिकाकर्ता ने दिल्ली हाईकोर्ट का रूख किया।

    इसे भी पढ़ें: #KashmirisRejectPakistan कर रहा है ट्विटर पर ट्रेंड, जानें 27 अक्तूबर 1947 में क्या हुआ था?

    #99YearsLease ट्विटर पर हुआ ट्रेंड, बनने लगें मजेदार मीम्स

    • TAGS
    • Delhi High Court
    • topnews
    • Twitter
    • Twitter account
    • Twitter account block
    • Twitter Inc.
    • Twitter India
    • Twitter MD
    • Twitter new feature
    • twitter user
    • twitter war
    Share
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
    Linkedin
    Email
    Print
    Telegram
      Previous articleयमुना नदी के किनारे Chhath Puja की परमिशन न मिलने पर भड़के Manoj Tiwari, कहा – हिंदू विरोधी केजरीवाल ने पूर्वांचलियों की आस्था के साथ किया खिलवाड़
      Next articleAmit Shah ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- चुनाव आते ही पार्टी के नेता करने लगते हैं प्रेस कॉन्फ्रेंस

      RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

      प्रतीकात्मक तस्वीर
      देश

      सड़क दुर्घटना में मारे गए नेशनल लेवल हैंडबॉल खिलाड़ी के माता-पिता को 38.64 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश

      दीपावली पर पीएम मोदी का देश के नाम संदेश
      देश

      दीपावली पर पीएम मोदी का देश के नाम संदेश, स्वदेशी और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील

      नौसेना के बीच दिवाली मनाना बड़ा सम्मान
      देश

      ‘नौसेना के बीच दिवाली मनाना बड़ा सम्मान’, INS विक्रांत से बोले प्रधानमंत्री मोदी

      Apn News
      इस समय ए पी एन न्यूज़ भारत में सब से ज्यादा भरोसेमंद और अधिक देखा जाने वाला चैनल है| ए पी एन ख़बरों की दुनिया की हर क्रांति में सब से आगे रहा है | समाचारों की गहराई, विश्लेषण और अहम् मुद्दों पर निष्पक्ष तीखी चर्चा हमारी पहचान बन चुकी है |
      Contact us: [email protected]
      Facebook Twitter Youtube

      POPULAR POSTS

      कोरोना की वो बातें, जिन्हें जानना आपके और आपके परिवार के...

      March 24, 2020
      Padma Shri Award Benefits

      Padma Shri Award से सम्मानित लोगों को क्या-क्या मिलती है सुविधाएं,...

      November 11, 2021
      Kanpur Dehat

      कानपुर देहात अग्निकांड पर राज्य में राजनीति तेज, सपा ने उठाया...

      February 15, 2023

      POPULAR CATEGORY

      • देश18557
      • Top News13356
      • अपना प्रदेश5502
      • मनोरंजन4050
      • खेल3457
      • विदेश2194
      • लीगल न्यूज2041
      • बॉलीवुड1799
      • व्यापार1589
      • About Us
      • Career with Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Live TV
      © APN News
      MORE STORIES

      Caste Census: संसद में Manoj Jha ने रखा Zero Hour में...

      December 2, 2021
      Hardik Patel

      Hardik Patel कांग्रेस नेतृत्व से नाराज, कहा- “गुजरात में बीजेपी की...

      April 22, 2022