Amit Shah ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- चुनाव आते ही पार्टी के नेता करने लगते हैं प्रेस कॉन्फ्रेंस

0
357
APN News Live Updates
APN News Live Updates

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसा है। अमित शाह ने उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ‘राज्य में बाढ़, COVID-19 के दौरान कांग्रेस के लोग नहीं दिखे। लेकिन जब चुनाव नजदीक होते हैं तो वे सामने आते हैं और प्रेस कॉन्फ्रेंस करना शुरू कर देते हैं।’

कांग्रेस कभी भी लोक कल्याण का कार्य नहीं कर सकती: शाह

उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार, घपले, घोटाले का पर्याय बनी हुई है। कांग्रेस किसी भी राज्य में कल्याण का कार्य नहीं कर सकती, ना वो गरीबों का सोच सकती है और न अच्छे प्रशासन का सोच सकती है। गरीब कल्याण और अच्छा प्रशासन पीएम मोदी के नेतृत्व में केवल और केवल भाजपा सरकार दे सकती है। कांग्रेस पार्टी वादा खिलाफी करने वाली पार्टी है। कांग्रेस पार्टी राजनीतिक रूप से सत्ता हथियाकर उसका उपभोग करने वाली पार्टी है। कांग्रेस पार्टी कभी भी किसी लोक कल्याण का कार्य नहीं कर सकती है।’

अमित शाह ने कहा, ‘देवभूमि की रचना करने का काम अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था। न जाने कितने युवा राज्य की मांग करते हुए शहीद हो गए थे। भाजपा भी उत्तराखंड के युवाओं के साथ इस मांग को बुलंद कर रही थी। तब उत्तराखंड के युवाओं पर गोली किसनी चलाई थी, इसे भी याद कीजिएगा।

‘मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना का शुभारंभ’

उन्होंने कहा,’आज उत्तराखंड में दूसरा बहुत बड़ा काम ‘मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना का शुभारंभ’ है। उत्तराखंड में लगभग 1,000 एकड़ की खेती और 2,000 किसान मक्के की खेती करेंगे और वैज्ञानिक तरीके से पौष्टिक पशु आहार बनाने की योजना की शुरुआत हुई है।’

सहकारिता आंदोलन को कांग्रेस ने किया कमजोर: अमित शाह

शाह ने कहा, ‘सहकारिता आंदोलन को कांग्रेस के राज में कमजोर कर दिया गया था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अलग सहकारिता मंत्रालय बनाकर सहकारिता से जुड़े देश के करोड़ों किसान, महिलाएं, मजदूर, महिलाएं, इन सबके कल्याण के लिए बहुत बड़ा काम किया है। मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना के अंतर्गत 30% सब्सिडी पर दो रुपये प्रति किलो के हिसाब से किसानों को पशु आहार दिया जाएगा। इस प्रकार के वैज्ञानिक तरीके के चारे से पशुओं का स्वास्थ्य अच्छा होने के साथ-साथ पशुओं की दूध देनी की क्षमता में भी बढ़ोतरी होगी।’

शाह बोले, ‘प्रधानमंत्री जी 5 नवंबर को केदारनाथ धाम में भगवान आदि शंकराचार्य जी की बहुत बड़ी मूर्ति का शुभारंभ करने वाले हैं, उसके साथ देश भर के शिवालयों को जोड़ा जा रहा है। केदारनाथ का पुनर्निमाण आज पूरा होने वाला है। चार धाम यात्रा के लिए ऑल वेदर रोड का काम भी आज पूरा होने वाला है।’

उन्होंने कहा, ‘ उत्तराखंड के दुर्गम क्षेत्रों में भी हर घर में नल से जल पहुंचाने का हमारा संकल्प है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि दिसंबर 2022 से पहले उत्तराखंड के हर घर में नल से जल पहुंचेगा और माताओं-बहनों को दूर से शुद्ध जल नहीं लाना होगा।’

यह भी पढ़ें: UP Elections 2022: Amit Shah ने विपक्ष पर बोला हमला, कहा- SP-BSP के समय कानून-व्यवस्था को देखकर मेरा खून खौल उठता था

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here