करवा चौथ (Karwa Chauth) का त्योहार खत्म हो गया है। पर सितारों की करवा चौथ लुक की चर्चा चल ही रही है। शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) से लेकर मोनालिसा (Monalisa) तक सभी एक्ट्रेस करवा चौथ लुक शेयर कर रही हैं। हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) ने भी करवा चौथ लुक शेयर किया है।
सपना चौधरी ने करवा चौथ की कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। सपना अपने पति वीर सिंह साहू के साथ करवा चौथ मनाती हुईं दिख रही हैं।

सपना चौधरी पूरी तरह से दुल्हन की तरह सजी हुईं हैं। सपना का करवा चौथ लुक आप यहां पर देख सकते हैं। सपना काफी शानदार दिख रही हैं।

सपना के पति वीर सिंह साहू तस्वीरों में यहां पर दिख रहे हैं। सपना छलनी से अपने प्यारे पति को देख रही हैं। लाल जोड़े में सपना किसी दुल्हन से कम नहीं लग रही हैं।

सपना चौधरी पति संग करवा चौथ की रस्में निभाती हुईं दिख रही हैं। यहां पर वह पति को तिलक लगा रही हैं।

करवा चौथ पूजा से लेकर व्रत खोलने तक सपना ने सभी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। यहां पर सपना व्रत खोल रही हैं।

दोनों एक दूसरे के लिए यहां पर प्यार जाहिर कर रहे हैं। सपना पति के गले लगी हुई हैं। प्यारी सी मुस्कान दे रही हैं। सपना की जोड़ी उनके पति वीर सिंह साहू के साथ बनी रहे इसके लिए फैंस उन्हें दुआ दे रहे हैं।

तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए सपना ने सभी महिलाओं को करवा चौथ की हार्दिक बधाई दी है।
यह भी पढ़ें:
करवा चौथ पर Monalisa का दिखा ट्रेडिशनल लुक, पति Vikrant Singh Rajpoot को किया Miss, देखें Photo
Yeh Hai Mohabbatein की एक्ट्रेस Shireen Mirza ने की हसन सरताज से शादी-देखें रॉयल वेडिंग की तस्वीरें