सोशल मीडिया पर रोज ही कुछ ना कुछ ट्रेंड होता रहता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर की बात करें तो शनिवार शाम को एक हैशटैग बहुत ज्यादा ट्रेंड कर रहा है और उसके साथ बहुत सारे लोग ट्वीट कर रहे हैं। ट्विटर पर #Halal_Free_Diwali और #हलालमुक्तदिवाली के साथ बहुत सारे लोगों ने ट्वीट किया है। इन हैशटैग को Tweet करने वाले लोग यह मांग कर रहे हैं कि आने वाली दीवाली को वह हलाल मुक्त बनाएंगे।
@Ravalnath नाम के एक ट्विटर यूजर ने एक फोटो शेयर की जिसमें लिखा है, ” खानपान चयन का हिंदुओं को है पूरा अधिकार, संगठित होकर करें हलाल प्रोडक्ट का बहिष्कार। ” सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहे हलाल के बारे में क्या आप जानते हैं? चलिए अगर आप नहीं जानते हैं तो हलाल प्रोडक्ट क्या होता है? हलाल सर्टिफिकेट क्या होता है? आपको सब के बारे में बताते हैं।
हलाल क्या हैं?
हलाल (Halal) एक अरबी शब्द है जिसका अर्थ है ‘अनुमेय या वैध’। हलाल इस्लाम और उसके आहार नियमों से संबंधित है और विशेष रूप से नियम के अनुसार तैयार किए गए मांस से संबंधित है।
हराम क्या हैं?
हराम (Haram) एक अरबी शब्द है जिसका अर्थ है ‘निषिद्ध’। कुरान के अनुसार ऐसे कई उत्पाद हैं जो इस्लाम को मानने वाले के लिए हराम हैं। ये हैं- शराब, पशुबध से पहले मृत जानवर, रक्त और उसके उप-उत्पाद, सूअर का मांस और बिना हलाल किया मांस ।
कुरान में वर्णित हलाल कानून क्या कहता है?
- कसाई को इस्लामी विधि का पालन करने वाला होना चाहिए।
- तेज छुरी से पशु के गले की नसों को काटना चाहिए।
- मारते समय कलमा पढ़ना चाहिए।
- वध के समय, पशु जीवित और स्वस्थ होना चाहिए। शव की शिराओं से रक्त की अधिकतम मात्रा निकलनी चाहिए।
- किसी ऐसे जानवर का मांस खाना जो पहले ही मर चुका हो।
हलाल सर्टिफिकेट क्या हैं?
Halal Certificate में कहा गया है कि इस्लाम के अनुयायियों के लिए भोजन या उत्पाद तभी खाने योग्य माना जाएगा जब इसके निर्माण या प्रसंस्करण के दौरान किसी भी हराम उत्पाद या प्रक्रिया का उपयोग नहीं किया जाता है।
हलाल सर्टिफिकेट कौन देता हैं?
कई इस्लामिक देशों में सरकार द्वारा हलाल सर्टिफिकेशन दिया जाता है। भारत में, FSSAI (भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण) प्रमाणन लगभग सभी खाद्य पदार्थों पर देखा जा सकता है लेकिन FSSAI भारत में हलाल सर्टिफिकेट नहीं देता है। हलाल सर्टिफिकेट भारत में कई निजी कंपनियों द्वारा दिया जाता है। भारत की महत्वपूर्ण हलाल प्रमाणन कंपनियां हलाल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, हलाल सर्टिफिकेशन सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, जमीयत उलमा-ए-महाराष्ट्र और जमीयत उलमा-ए-हिंद हलाल ट्रस्ट हैं।
यह भी पढें:
Bangladesh में अल्पसंख्यकों पर हुई हिंसा के विरोध में ISKCON का दुनियाभर में प्रदर्शन