भारत में पैदा हुई कैलिफ़ोर्निया (California) के सैन जोस (San Jose) में रहने वाली एक महिला की शूटआउट में हत्या हो गई है। वहां के प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि मृत महिलाओं में से एक Anjali Ryot थी। मैक्सिको (Mexico) के कैरिबियन तट रिसॉर्ट टुलम में ड्रग-गैंग शूटआउट में हुई फायरिंग में अंजलि समेत दो विदेशी महिला पर्यटकों की मौत हुई है। टुलम (Tulum) मैक्सिको (Mexico) के क्विंटाना रू राज्य में स्थित है।
अंजलि रयोत नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट ने दो दिन पहले टुलम में समुद्र के किनारे पर हंसते और मुस्कुराते हुए अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी। वहां के प्रशासन के अनुसार वो कैलिफोर्निया में रहनी वाली भारत के हिमाचल प्रदेश की एक ट्रैवल ब्लॉगर थी।
जन्मदिन के पहले Tulum आई थी
इंस्टाग्राम में लिंक किए गए फेसबुक पेज के अनुसार वो सैन जोस में रहती थी। उनके इंस्टाग्राम बायो के अनुसार वो इंजीनियर भी थी। Californianewstimes.com की रिपोर्ट के अनुसार वो 22 अक्टूबर को अपने जन्मदिन से पहले सोमवार को टुलम पहुंचीं थी। वह जुलाई से लिंक्डइन कंपनी में एक इंजीनियर के रूप में काम कर रही थी। उन्होंने पहले याहू में भी काम किया था।
इस हमले में मारी गई जर्मन महिला की पहचान जेनिफर हेनज़ोल्ड के रूप में की गई है, हालांकि अभी तक उनके शहर और राज्य के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। तीन अन्य विदेशी पर्यटक बुधवार की देर रात एक सड़क किनारे भोजनालय में गोली लगने से घायल हो गए हैं। इनमें दो जर्मन पुरुष और एक डच महिला शामिल हैं।
क्विंटाना रू राज्य के कार्यालय से जारी एक बयान में बताया गया कि दो प्रतिद्वंद्वी समूहों के बीच लड़ाई हो रही थी। दोनों गुट क्षेत्र में नशीली दवाओं की बिक्री करते थे।
यह भी पढें:
Bangladesh में अल्पसंख्यकों पर हुई हिंसा के विरोध में ISKCON का दुनियाभर में प्रदर्शन