Year Ender: धनश्री-चहल से तमन्ना-विजय तक, साल 2025 में टूटे कई चर्चित सेलेब्रिटी रिश्ते

0
1
Year Ender: धनश्री-चहल से तमन्ना-विजय तक, साल 2025 में टूटे कई चर्चित सेलेब्रिटी रिश्ते
Year Ender: धनश्री-चहल से तमन्ना-विजय तक, साल 2025 में टूटे कई चर्चित सेलेब्रिटी रिश्ते

साल 2025 एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए रिश्तों के लिहाज से काफी उथल-पुथल भरा रहा। बॉलीवुड और टीवी जगत के कई चर्चित कपल्स इस साल अलग हो गए। किसी ने तलाक लिया तो किसी का रिश्ता ब्रेकअप पर खत्म हुआ। कुछ मामलों में कानूनी लड़ाइयां भी देखने को मिलीं, जबकि कई रिश्ते उम्मीदों के बावजूद अच्छे मोड़ तक नहीं पहुंच सके। आइए नजर डालते हैं उन सेलेब्रिटी कपल्स पर, जिनका रिश्ता साल 2025 में टूट गया।

धनश्री वर्मा – युजवेंद्र चहल

कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा और भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल साल की शुरुआत में ही सुर्खियों में आ गए थे। सोशल मीडिया पर दोनों के अलग होने की चर्चाएं तेज थीं। कई महीनों तक अलग रहने के बाद फरवरी 2025 में इस कपल ने बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दी। इसके बाद एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर्स को लेकर भी खबरें सामने आईं। आखिरकार अगले ही महीने दोनों ने आपसी सहमति से तलाक फाइनल कर लिया।

तमन्ना भाटिया – विजय वर्मा

फिल्म इंडस्ट्री का यह चर्चित कपल भी 2025 में अलग हो गया। तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा को एंटरटेनमेंट जगत के पसंदीदा कपल्स में गिना जाता था। दोनों एक फिल्म में साथ काम करने के दौरान करीब आए थे और 2023 में डेटिंग शुरू की थी। हालांकि, 2025 की शुरुआत में उनका रिश्ता टूट गया और दोनों ने अलग-अलग रास्ते चुन लिए।

लता सभरवाल – संजीव सेठ

टीवी की दुनिया का जाना-माना कपल लता सभरवाल और संजीव सेठ ने जून 2025 में अपने सेपरेशन का ऐलान कर फैंस को चौंका दिया। 16 साल की शादी के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया। खास बात यह है कि ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में ऑन-स्क्रीन पति-पत्नी बने इस कपल ने साल 2010 में असल जिंदगी में शादी की थी, लेकिन अब उनका रिश्ता खत्म हो चुका है।

पलाश मुच्छल – स्मृति मंधाना

संगीतकार पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना ने अपने प्रपोज़ल और शादी से जुड़े कई खूबसूरत पल सोशल मीडिया पर साझा किए थे। प्री-वेडिंग रस्मों की तस्वीरें और वीडियो भी काफी वायरल हुई थीं। हालांकि, परिवार में गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के चलते दोनों ने अपनी शादी रद्द करने का फैसला लिया। इसके बाद चीटिंग को लेकर अफवाहें भी उड़ीं, जिन्हें पलाश मुच्छल ने सार्वजनिक तौर पर खारिज किया। अंततः दोनों ने अलग होने का निर्णय लिया।

सेलिना जेटली – पीटर हाग

अभिनेत्री सेलिना जेटली ने साल 2025 की शुरुआत में पीटर हाग के खिलाफ स्थानीय कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें शारीरिक, यौन, मानसिक और मौखिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक, सेलिना ने डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट के तहत अपने पति पर घरेलू हिंसा और मैनिपुलेशन के आरोप लगाए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें काम करने से रोका गया।

शुभांगी अत्रे – पीयूष पूरे

टीवी अभिनेत्री शुभांगी अत्रे और पीयूष पूरे ने फरवरी 2025 में अपना तलाक फाइनल किया। दोनों की शादी को दो दशक से ज्यादा का समय हो चुका था। दुखद पहलू यह रहा कि तलाक के सिर्फ दो महीने बाद लंबी बीमारी के चलते पीयूष पूरे का निधन हो गया।