Israel Hamas War: इजरायल-हमास के बीच जारी जंग को दो हफ्ते हो गए है। युद्ध में दोनों तरफ से 5000 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। इस बीच इजरायल के विदेश मंत्रालय ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। इसमें मुस्लिम देशों की यात्रा से फिलहाल परहेज करने को कहा गया है।

Israel Hamas War: “मुस्लिम देशों की यात्रा न करें”
इजरायल की ओर से जारी की गई एडवाइजरी में कहा गया है कि इजरायली नागरिक खतरे में हैं। बयान में कहा गया है कि अग्रिम सूचना तक किसी भी मध्य पूर्व के देश या अरब देश, तुर्की, मिस्र, जॉर्डन, बहरीन, मोरक्को और यूएई की यात्रा से बचें। इसके अलावा मलेशिया, बांग्लादेश, इंडोनेशिया जैसे मुसलिम बहुल देशों की यात्रा ना करने के लिए भी कहा गया है।
इजरायली हमलों में अबतक 4,385 लोगों की मौत
इजरायली हमलों में अब तक गाजा में 4,385 लोग मारे गए हैं, जिनमें 1,756 बच्चे और 967 महिलाएं शामिल हैं। इसके साथ ही अब तक इजरायली हमलों में 13,561 लोग घायल हुए हैं। इजरायली हमलों के शिकार 70 प्रतिशत बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग हैं।
यह भी पढ़ें: