Year Ender 2021: 7 जनवरी 2021 अमेरिकी इतिहास का वो काला दिन जब Capitol Hill पर ट्रंप के समर्थकों ने किया था हमला

0
504
2021 United States Capitol Hill Attack
2021 United States Capitol Hill Attack

Year Ender 2021: साल 2022 आने वाला है। 2021 को खत्म होने में महज 13 दिन और बचे हैं। इस साल कई बड़ी घटनाएं हुईं, साल 2021 किस लिए याद रखा जाएगा इस पर चर्चा होने लगी है। साथ ही इस साल की यादों को जुटा कर रखने के लिए लोग डायरी और सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। इसी कड़ी में हम भी बता रहे हैं कि साल 2021 किन घटनाओं के लिए याद रखा जाएगा। विदेश की घटनाओं पर बात करें तो 7 जनवरी 2021 में अमेरिकी संसद कैपिटल हिल (Capitol Hill) पर हुई हिंसा को हमेशा याद किए जाएगा। विश्व की राजधानी में सत्ता के लिए ऐसी लड़ाई हुई थी कि जिसने लोकतंत्र के मंदिर को शर्मसार कर दिया था।

भारत में 7 जनवरी को रात के समय सर्दी के मौसम में जब लोग रजाई में ढुक कर सो रहे थे तो, दुनिया की राजधानी अमेरिका में सत्ता को हथियाने के लिए लोकतंत्र का मजाक बनाया जा रहा था। यहां र अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने जमकर तबाही मचाई थी।

TRUMP 2

सत्ता की इस चाह में संयुक्त राष्ट्र में चार लोगों की मौत हो गई थी। वहीं कई लोग घायल भी हुए थे। अमेरिका में हुई इस हिंसा की पूरी दुनिया ने निंदा की थी। ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन, कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो समेत अन्य कई राष्ट्रप्रमुखों ने इस हिंसा की निंदा की थी और अमेरिकी इतिहास के लिए काला दिन करार दिया था।

TRUMP 3

हिंसा इनती बड़ी थी कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी चिंता जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि लोकतंत्र में सत्ता का हस्तांतरण शांतिपूर्ण ढंग से होना जरूरी है। जो तस्वीरें सामने आईं थी उसमें समर्थक तबाही मचा रहे थे।

TRUMP 1 1

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थक सड़कों पर आगजनी कर रहे थे। और कैपिटल हिल पर कब्जा बनाने के लिए हथियारों के साथ लोगों से मारपीट कर रहे थे।

TRUMP 4

कैपिटल हिल में इलेक्टोरल कॉलेज की प्रक्रिया चल रही थी जिसके तहत जो बाइडेन के राष्ट्रपति बनने पर मुहर की तैयारी थी। इसी दौरान हजारों की संख्या में ट्रंप समर्थकों ने वॉशिंगटन में मार्च निकाला और कैपिटल हिल पर धावा बोल दिया था।

TRUMP..5

ट्रम्प समर्थक कैपिटल हिल में घुस गए थे। यहां तोड़फोड़ की थी, सीनेटरों को बाहर किया था और कब्जा कर लिया था। दंगाईयों को निकालने के लिए सुरक्षाबलों ने लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल किया था।

TRUMP6

ट्रम्प समर्थकों के पास बंदूकों के अलावा अन्य खतरनाक चीजें भी मौजूद थीं। अमेरिका के वाशिंगटन में हिंसा के बाद पब्लिक इमरजेंसी लगा दी गई थी।

TRUMP 7

उस समय अमेरिका में बढ़ते बवाल को देखते हुए फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब और इंस्टाग्राम ने डोनाल्ड ट्रंप के अकाउंट को 12 घंटे के लिए लॉक कर दिया था जो कि अभी तक लॉक है।

TRUMP8

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थ इस कदर उत्पात मचा रहे थे कि अमेरिकी सेना को उन्हें काबू में करने के लिए काफी मुश्किलों का समना करना पड़ा था।

TRUMP

बता दें कि कैपिटल हिल पर इस तरह की हिंसा इससे पहले 1814 में हुई थी। ब्रिटिश सरकार ने संसद पर हमला किया था और जला दिया था। इतिहास ने 7 जनवरी 2021 को फिर करवट ली थी।

यह भी पढ़ें:

2021 में हिंदी साहित्य में इन हस्तियों को किया गया सम्मानित, देखें पूरी लिस्ट

इन घटनाओं ने साल 2020 को किया इतिहास के पन्नों में दर्ज, लोगों ने कहा बुरा साल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here