Vladimir Putin: सीक्रेट रिकॉर्डिंग में खुलासा- रूस के राष्ट्रपति कैंसर से पीड़ित हैं, उनके पास बहुत कम वक्त?

बता दें कि पिछले हफ्ते एक रूसी कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति काफी कमजोर दिखाई दिए थे। विक्ट्री डे परेड में पुतिन कंबल ओढ़कर पहुंचे थे।

0
229
Vladimir Putin
Vladimir Putin

Vladimir Putin: यूक्रेन युद्ध के बाद से रूसी राष्ट्रपति के स्वास्थ्य को लेकर हर तरफ चर्चा सुनी जा रही है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन गंभीर बीमार से ग्रसित है। जानकारी मुताबिक एक पूर्व ब्रिटिश जासूस ने दावा किया है कि, राष्ट्रपति पुतिन गंभीर रूप से बीमार है। वहीं दूसरी तरफ एक अमेरिकी पत्रिका न्यू लाइन्स द्वारा प्राप्त एक कथित रिकॉर्डिंग में यह सुना गया था कि उन्हें ब्लड कैंसर है।

Vladimir Putin
Vladimir Putin

कथित रिकॉर्डिंग में रूसी नेता के करीबी संबंधों वाले एक कुलीन वर्ग, रूसी बिजनेसमैन ने दावा किया, कि राष्ट्रपति गंभीर स्थिति में हैं। उनके पास बहुत कम वक्त है। वह ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं। साथ ही इस कथित रिकॉर्डिंग में यूक्रेन पर रूसी राष्ट्रपति के हमले की भी आलोचना की गई थी। यूक्रेन पर आक्रमण का आदेश देने को लेकर सुना गया था कि, राष्ट्रपति पागल हो गए हैं।

 Vladimir Putin
Vladimir Putin

Vladimir Putin पागल प्रेसिडेंट हैं- रूसी बिजनेसमैन

बता दें कि यह रिकॉर्डिंग मार्च के मध्य की बताई जा रही है। गुप्त पहचान वाले रूसी व्यवसायी ने कहा कि, समस्या राष्ट्रपति के दिमाग में है…एक पागल आदमी दुनिया को उलट-पलट कर सकता है। कहा जा रहा है कि, यह रिकॉर्डिंग क्रेमलिन के करीबी रह चुके एक रूसी व्यवसायी की है। रूसी व्यवसायी देश के 200 सबसे अमीर लोगों में शामिल है और वह अभी रूस के बाहर रह रहा है।

बीते दिन एक परेड में कंबल ओढ़कर पहुंचे थे Putin

बता दें कि पिछले हफ्ते एक रूसी कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति काफी कमजोर दिखाई दिए थे। विक्ट्री डे परेड में पुतिन कंबल ओढ़कर पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर चल रही तस्वीरों और वीडियो में, पुतिन ने अपने पैरों पर हरे रंग का कंबल लपेटा हुआ था। इतना ही नहीं उन्हें ब्लैक मोटे जैकेट में खांसते हुए भी देखा गया था।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here