Turkey Earthquake: तुर्की में बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता 6.0 बताई गई है। भूकंप आज सुबह करीब 6.38 बजे तुर्की के अंकारा से 186 किमी पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में 6.0 तीव्रता से आया। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग इमारतों से बाहर निकल आए। हालांकि भूकंप से कोई जानमाल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी।
Turkey Earthquake
इंडोनेशिया में भूकंप से 162 लोगों की मौत
बता दें कि बीते दिनों इंडोनेशिया में आए भूकंप से 162 लोगों की मौत हो गई। वहीं 700 से ज्यादा लोग घायल हो गए। भूकंप के जोरदार झटकों से कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई। भूकंप इंडोनेशिया की राजधानी जर्काता में आया है। भूकंप की तीव्रता 5.4 थी। वहीं कहा जा रहा है कि जकार्ता में आए भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

वहीं मलंगो में 22 नवंबर सुबह भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता 7.0 बताई गई थी। भूकंप सोलोमन द्वीप में सुबह 7 बजकर 33 मिनट पर आया था। राजधानी होनियारा में हेरिटेज पार्क होटल के रिसेप्शनिस्ट जॉय निशा ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि यह एक तेज भूकंप था। होटल में कई चीजें गिर गई।
संबंधित खबरें:
- Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही! 56 लोगों की गई जान, 300 से ज्यादा लोग घायल
- Earthquake Explained: बार-बार क्यों आ रहा है भूकंप, विस्तार से पढ़ें इसके पीछे की वजह