Sri Lanka Presidential Election: भारी संकट के बीच श्रीलंका में आज राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हो रहा है। इस मुकाबले में उम्मीदवारों के रूप में कार्यवाहक राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, दुल्लास अल्हाप्पेरुमा और अनुरा कुमारा दिसानायके मैदान में हैं। आपको बता दें, विपक्षी नेता सजीत प्रेमदासा ने राष्ट्रपति के रेस से अपना नाम वापस ले लिया है। यह मुकाबला त्रिकोणीय हो रहा है। दुल्लास अल्हाप्पेरुमा कट्टर सिंहली बौद्ध राष्ट्रवादी और सत्तारूढ़ श्रीलंका पोदुजाना पेरामुना (SLPP) पार्टी के सदस्य हैं वहीं, कुमारा दिसानायके वामपंथी जनता विमुक्ति पेरामुना (JVP) के प्रमुख सदस्य हैं।
Sri Lanka Presidential Election: देर शाम तक नतीजे आने की उम्मीद
श्रीलंका के संसद की कार्यवाही भारतीय समय के अनुसार सुबह 10 बजे से शुरु हो चुकी है। बताया जा रहा है इसके नतीजे भी आज ही देर शाम तक आ सकते हैं। राष्ट्रपति चुनाव के रेस से अपना नाम वापस लेने के बाद SJB पार्टी के प्रमुख सदस्य प्रेमदासा ने इस बात की घोषणा की कि उनका समर्थन दुल्लासा अलहाप्पेरुमा के साथ है।
इसके बाद अल्हाप्पेरुमा ने प्रेमदास का आभार व्यक्त किया और फिर दोनों एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में शामिल हुए। सूत्रों के अनुसार यह दावा किया जा रहा है कि अगर अल्हाप्पेरुमा राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतते हैं तो प्रेमदासा को श्रीलंका का अगला प्रधानमंत्री बनाया जा सकता है।
44 साल बाद पहली बार सांसद करेंगे नए राष्ट्रपति का चुनाव
श्रीलंका में इस बार राष्ट्रपति का चुनाव जनादेश के द्वारा नहीं बल्कि सांसदों द्वारा गुप्त मतदान के जरिए होगा। आपको बता दें, 1978 के बाद से पहली बार चुनाव सांसदों द्वारा किया जा रहा है। इससे पहले 1993 में भी कार्यकाल के बीच में ही राष्ट्रपति पद खाली हुआ था, जब तत्कालीन राष्ट्रपति रणसिंघे प्रेमदासा की हत्या कर दी गयी थी। उस दौरान डी.बी विजेतुंगा को संसद ने सर्वसम्मति से प्रेमदासा का कार्यकाल पूरा करने की जिम्मेदारी सौंपी थी।
संबंधित खबरें: