किस्मत भी अजीब है कब जिंदगी में रौशन भर दे पता नहीं चलता है। कुछ इसी तरह का खेल हुआ है। श्रीलंका में रहने वाले डॉ. गमागे के साथ। वे रातों रात अरब पति बन गए हैं। उनके हाथ 510 किलो का नीलम लगा है। इसकी कीमत साढ़े सात अरब है।

श्रीलंका के कोलंबो में रहने वाले गमागे अपने घर में कुआं खुदवा रहे थे। इसी दौरान जमीन से 510 किलो का नीलम मिला। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब (7,43,78,60,769.60) रुपये बताई जा रही।

बेहद किमती नीलम को कोलंबों के एक बैंक की तीजोरी में रखा गया है। श्रीलंका के राष्ट्रीय रत्न और आभूषण प्राधिकरण (एनजीजेए) ने कहा 510 किलोग्राम के पत्थर के लिए विदेशों द्वारा खरीदने के लिए बोली लगाई जा रही है।

खास बात यह है कि जिसके घर में यह कीमती पत्थर मिला है वे खुद इसी का कारोबार करते हैं। उन्होंने कहा कि यह पत्थर कोलंबो के रत्नापुरा शहर में मिला है। यह श्रीलंका की जेम सिटी है। यहां पर पहले भी इस तरह के चमत्कार हो चुके हैं।

पत्थर के मालिक ने आगे बताया कि, इसे बैंक ऑफ सिलोन में रखा गया है। सुरक्षा के लिहाज से बैंक का सहारा लेना पड़ा है। मालिक ने आगे कहा इसे साफ करने में अभी एक साल का समय लगेगा। वहीं सफाई के दौरान कुछ कीमती रत्न पत्थर से बाहर आए हैं।

एनजीजेए के प्रतिनिधि ने बताया कि “यह एक विशेष नीलम है, जो शायद दुनिया में सबसे बड़ा है। ये नीलम 100 सेमी लंबा, 72 सेमी चौड़ा और 50 सेमी ऊंचा है।” बता दें श्रीलंका विश्‍व में नीलम पत्‍थर और अन्‍य कीमती नगीनों का बड़ा निर्यातक देश है।

neelam..

सुरक्षा कारणों से आपना पूरा नाम और पता न बताने वाले इस नीलम के मालिक डॉ. गमागे खुद भी बेशकीमती पत्‍थरों के कारोबारी हैं। घर के कुएं से ये पत्थर निकलने के बाद उन्होंने अथॉरिटीज को इस बारे में जानकारी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here