Russia Ukraine Conflict: रूस की सेना ने यूक्रेन की राजधानी कीव को घेर लिया है। हालांकि यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने शनिवार को कहा कि उनके देश की सेना ने राजधानी पर कब्जा (Russia Ukraine Conflict) करने की रूसी सेना की कोशिश को नाकाम कर दिया है।

Russia Ukraine Conflict: मामले से जुड़ी 10 बड़ी बातें…

- यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि उन्होंने आज सुबह फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से बात की। उन्होंने कहा, “राजनयिक मोर्चे पर एक नया दिन इमैनुएल मैक्रों के साथ बातचीत के साथ शुरू हुआ। हमारे सहयोगियों से हथियार और मदद रास्ते में हैं। युद्ध विरोधी गठबंधन काम कर रहा है!”
- वहीं रूसी आक्रमण (Russia Ukraine Conflict) जारी है। रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अपने खिलाफ प्रस्ताव को वीटो कर दिया जो यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की निंदा करता है । परिषद के 15 सदस्यों में से ग्यारह ने प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। चीन, भारत और यूएई ने इस प्रक्रिया से दूरी बनाई। स्थायी सदस्य के रूप में रूस की वीटो शक्ति के कारण प्रस्ताव विफल हो गया।
- यूक्रेनी सैनिकों ने राजधानी कीव में एक रूसी हमले को नाकाम कर दिया। यूक्रेन के नागरिक भी अब युद्ध में शामिल हो गए हैं और रूसी टैंकों का सामना करने के लिए तैयार हैं। बताया जा रहा है कि रूसी हमले में कम से कम 198 यूक्रेनी नागरिक मारे गए हैं।
- इस बीच यूक्रेनी सेना जवाब दे रही है और रूस की सेना को नुकसान पहुंचा रही है।
- राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने देश छोड़ने से इंकार किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि दुनिया यूक्रेन के साथ है और “जीत हमारी होगी”।
- इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन और रूस बातचीत के लिए जगह और समय पर चर्चा कर रहे हैं।
- रूस ने शुक्रवार को पहले कहा था कि उसने बेलारूस की राजधानी मिन्स्क में यूक्रेनी अधिकारियों के साथ मिलने की पेशकश की थी, लेकिन यूक्रेन ने इसके बजाय वारसॉ में मुलाकात करने की बात कही थी।
- हालांकि, अमेरिका ने कहा कि रूस की वार्ता की पेशकश “बंदूक की नोक पर” कूटनीति करने की कोशिश है और अगर रूस वार्ता को लेकर गंभीर है तो रूसी सेना को यूक्रेन पर बमबारी बंद करनी चाहिए।
- रूस के आक्रमण के बाद, अमेरिका और यूरोपीय संघ ने रूसी नेता व्लादिमीर पुतिन और विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव को अपनी प्रतिबंध सूची में शामिल कर लिया है।
- यूक्रेन ने कहा है कि अब तक 1,000 से अधिक रूसी सैनिक मारे गए हैं। रूस ने हताहतों के आंकड़े जारी नहीं किए। यूएन ने कहा कि 25 नागरिक मारे गए और 102 घायल हो गए।
संबंधित खबरें…