ब्रिटेन की सबसे लंबे समय तक साम्राज्ञी रहने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 वर्ष की आयु में निधन; चार्ल्स नए सम्राट

0
196

ब्रिटेन की सबसे लंबे समय तक साम्राज्ञी रहने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्होंने 70 वर्षों तक शासन किया। प्रोटोकॉल के अनुसार उनके सबसे बड़े बेटे, चार्ल्स, नए सम्राट हैं। शाही परिवार के लोग- किंग चार्ल्स, एलिजाबेथ के पोते विलियम और हैरी और उनका परिवार – स्कॉटिश हाइलैंड्स में बाल्मोरल रिट्रीट पहुंचे थे। महारानी अपने अंतिम दिन इसी जगह बिता रही थीं।

इस साल ब्रिटेन ने जून में भव्य आयोजनों के साथ महारानी के कार्यकाल के 70 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में महारानी की प्लेटिनम जयंती मनाई थी। 2015 में, महारानी एलिजाबेथ अपनी परदादी महारानी विक्टोरिया को पीछे छोड़ते हुए सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाली ब्रिटिश साम्राज्ञी बनीं। इस साल, वह दुनिया की दूसरी सबसे लंबे समय तक राज करने वाली मोनार्क बनीं।

उन्होंने अपने शासनकाल के दौरान विंस्टन चर्चिल से लेकर लिज़ ट्रस तक ब्रिटेन के 14 प्रधानमंत्रियों को देखा। कुछ दिनों पहले उन्होंने लिज़ ट्रस को प्रधानमंत्री नियुक्त किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here