Pakistan Power Cut: पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था मुश्किल में है। आर्थिक संकट झेल रहे पाकिस्तान की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही है। आज 23 जनवरी की सुबह बिजली सप्लाई कट की खबर सामने आई है। इस्लामाबद, कराची और पेशावर क्षेत्र 22 जिलों में बिजली काटी गई है। इतना ही नहीं मास पावर कट होने पर पाकिस्तान के उर्जा मंत्रालय को भी ट्वीट करना पड़ा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार द्वारा कहा गया है कि मेंटेनेंस का काम चल रहा है। उम्मीद है कि यह ठीक हो जाएगा और जल्द ही सप्लाई शुरू हो जाएगी। यह कट नेशनल ग्रिड में खराबी आने के बाद हुआ है।
Pakistan Power Cut: जल्द ही सप्लाई शुरू हो जाएगी
पाकिस्तान के मंत्रालय की तरफ से जारी बयान के अनुसार बिजली गुल होने की समस्या लोगों ने सोशल मीडिया पर बतानी शुरू कर दी थी। नेशनल ग्रिड में खराबी आज सुबह 7.34 बजे हुई। हालांकि मंत्रालय द्वारा यह कहा गया कि जल्द ही सप्लाई शुरू हो जाएगी। लेकिन पाकिस्तान में पावर कट की समस्या को भी एक बड़ी समस्या के तौर पर देखा जा रहा है। जानकारी सामने आई है कि पाकिस्तान अब बिजली संकट से भी जूझ रहा है। इसके पहले बिजली संकट से निपटने के लिए खबर आई थी कि पाकिस्तान की सरकार ने दिसंबर 2022 में बाजार और रेस्टोरेंट रात 8 बजे बंद करने का फैसला लिया था।
संबंधित खबरें:
- Pakistan Crisis: आसमान छू रहे चिकन-रोटी के दाम, जानें क्यों हुई पड़ोसी की अर्थव्यवस्था धड़ाम?
- आर्थिक संकट के बीच Pak PM शाहबाज शरीफ का बयान, कहा- मिल गया सबक, भारत के साथ हर मुद्दे का हल निकालेंगे