‘ड्रीम गर्ल’ में होंगी ये खूबियां, जानिए अपनी शादी को लेकर क्या बोले राहुल गांधी?

भारत जोड़ो यात्रा की ताजा अपडेट की बात करें तो अभी यह जम्मू-कश्मीर के सांबा में है।

0
182
Rahul Gandhi
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi: राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जारी है। यात्रा अभी जम्मू-कश्मीर पहुंच चुकी है। आज सुबह सात बजे यात्रा की शुरुआत सांबा के विजयपुर से हुई। इस दौरान राहुल गांधी के साथ हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, आम जनता समेत सुरक्षाकर्मी शामिल दिखे। वहीं, राहुल गांधी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपनी शादी के बारे में खुलकर बातें की हैं। उन्होंने अपनी ‘ड्रीम गर्ल’ की खूबियां भी बता दी है।

Rahul Gandhi: भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी
Rahul Gandhi: भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी

Rahul Gandhi बोले-जब मिलेगी सही लड़की, कर लूंगा शादी

राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो एक इंटरव्यू का है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि राहुल से पूछा जाता है कि क्या आप जल्द ही शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं? इस पर राहुल गांधी ने जवाब दिया “जब सही लड़की मिल जाएगी मैं शादी कर लूंगा।” वहीं, बातों ही बातों में राहुल ने अपनी ‘ड्रीम गर्ल’ की खूबियां भी बता दी। उन्होंने कहा “लड़की प्यार करने वाली और एंटेलिजेंट होनी चाहिए।”

सांबा से जम्मू तक की यात्रा
भारत जोड़ो यात्रा की ताजा अपडेट की बात करें तो अभी यह जम्मू-कश्मीर के सांबा में है। आज यात्रा की शुरुआत सुबह सात बजे विजयपुर, सांबा से हुई। कार्यक्रम में अनुसार, दोपहर 12 बजे गुरुद्वारा अशोक नगर सतवारी चौक के पास यात्रा को विश्राम दिया गया। उसके बाद फिर यात्रा शुरू हो गई। खेल मैदान सिधरा जम्मू में आज रात में पदयात्रा का रात्रि विश्राम होगा। यात्रा ने कुल 129 दिन पूरे कर लिए हैं। इस दौरान भारत जोड़ो यात्रा कुल 52 जिलों और 10 राज्यों से होकर गुजर चुकी है।

यह भी पढ़ेंः

शाम 4 बजे KL राहुल की हो जाएंगी आथ‍िया शेट्टी; शादी में नो फोन पॉलिसी! केले के पत्तों पर परोसा जाएगा खाना

परमवीर चक्र विजेताओं के नाम से जाने जाएंगे अंडमान और निकोबार के 21 द्वीप, PM Modi बोले- आने वाली पीढ़ियों…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here