Norway में धनुष और तीर से पांच लोगों की हत्या पर पुलिस ने कहा आरोपी ने इस्‍लाम अपनाया था

0
514
Andersen Bråthen
Andersen Bråthen

Norway Bow Attacked: Norway में धनुष और तीर से पांच लोगों की हत्या करने वाले आरोपी के बारे में पुलिस ने गुरुवार को बताया कि Andersen Bråthen नाम के डेनिश व्यक्ति ने इस्लाम धर्म अपना लिया था और कट्टरपंथ की आशंकाओं के कारण पुलिस उसके पीछे थी।

फिलहाल 37 वर्षीय आरोपी पुलिस हिरासत में है। उसने कथित तौर पर ओस्लो (Oslo) से 80 किलोमीटर (50 मील) पश्चिम में लगभग 25,000 लोगों के घर वाले कोंग्सबर्ग (Kongsberg) के छोटे से शहर में बुधवार शाम को घातक हमला किया था।

Andersen ने धर्म परिवर्तन किया था

नॉर्वे के पुलिस अधिकारी ओले ब्रेड्रुप सेवेरुड (Ole Bredrup Saeverud) ने कहा, ” पूर्व में उसकी कट्टरपंथ से जुड़े होने की आशंकाएं थीं इसलिए पुलिस ने 2020 में उसका पीछा किया था। लेकिन हमारे पास 2021 में उसके बारे में कोई रिपोर्ट नहीं थी। ”

सवालों के जवाब में सेवेरुड ने बताया कि आरोपी व्यक्ति ने इस्लाम में धर्म परिवर्तन किया था। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “हम अन्य बातों के अलावा जांच यह कर रहे हैं कि क्या यह एक आतंकवादी हमला था। सेवेरुड ने यह भी कहा कि इस बात की पुष्टि करने के लिए जांच अभी भी जारी है कि वह आदमी अकेले काम कर रहा था।

पुलिस ने घटना के तुरंत बाद बुधवार को शाम करीब 6.45 बजे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। वह कोंग्सबर्ग का निवासी था। हमले में चार महिलाओं और एक पुरुष समेत पांच लोगों  की मौत हो गई थी और दो अन्य घायल हो गए, जिसने आमतौर पर शांतिपूर्ण स्कैंडिनेवियाई साम्राज्य को झकझोर के रख दिया।

पीड़ितों की उम्र 50 से 70 साल के बीच थी। यह हमला 2011 के बाद देश का सबसे घातक हमला है, 2011 में चरमपंथी एंडर्स बेहरिंग ब्रेविक ने 77 लोगों की हत्या कर दी थी। उसके बाद नॉर्वे ने एक और धुर दक्षिणपंथी हमला देखा था, जो एक स्व-घोषित नव-नाजी द्वारा किया एक मस्जिद में आग लगा दी गई थी।

इसे भी पढ़ें:

Pakistan: पीएम इमरान खान ने पश्तूनों को ‘तालिबान’ कहा, मचा बवाल

Taiwan के काऊशुंग शहर में एक इमारत में आग लगने से 46 लोगों की मौत, कई हुए जख्‍मी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here