ब्रेड सभी को पसंद होती है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक हर कोई ब्रेड खाना पसंद करता हैं। ब्रेड से कई तरह का नाश्ता भी तैयार किया जाता है, जिसे सभी चाव से खाते है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी ब्रेड के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानने के बाद ये आप खुद सोचिये-कि आप इसे खाना चाहते हैं या नहीं।

विश्व की पहली ब्रेड-

फिनलैंड की एक फूड कंपनी जल्द ही एक ऐसी ब्रेड मार्केट में लाने जा रही हैं जिसे क्रश झिंगुर से बनाया जाएगा। जी हां आपने एकदम ठीक सुना, ये विश्व की पहली ऐसी ब्रेड होगी, जिसे आटे में झिंगुर को मिलाकर तैयार किया जाएगा।

फूड कंपनी ने इस ब्रेड को बनाने की रेसिपी सभी के साथ शेयर भी की हैं। इस ब्रेड को बनाने के लिए आटे और सूखे झिंगुरो का इस्तेमाल किया जाएगा। एक पैकेट ब्रेड बनाने के लिए मले गए आटे में करीब 70 झिंगुरों को उपयोग किया जाएगा। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि जल्‍दी ही ब्रेड फिनलैंड की बेकरी शॉप्‍स पर बेचीं जाएगी। इन झिंगुरों की कीमत तकरीबन 3.99 यूरो आंकी जा रही हैं।

इन देशों में भी मिलता हैं कीटों से बना फूड-

फिनलैंड के अलावा और भी कई ऐसे देश हैं, जहां कीटों से खाद्य पदार्थ बनाए जाते हैं। इस ब्रेड के तैयार होने के बाद फिनलैंड छठा ऐसा यूरोपीय देश बन जायेगा, जहां कीटों से खाने की चीजों को तैयार किया जाता हैं।

प्रोटीन से युक्त-

इस ब्रेड के जरिए कंपनी लोगों को कीटों से बने हाई प्रोटीन खाने के लिए प्रेरित करना चाहती हैं। कंपनी का मानना हैं कि इस झिंगुर वाली ब्रेड में अन्य ब्रेड की तुलना में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होगी, जो लोगों के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here