North Korea के तानाशाह किम जोंग उन (Kim Jong Un) ने लगातार दूसरे दिन जापान के ऊपर से बैलेस्टिक मिसाइल दागी है। इस तरह की हरकत ने जापान में हड़कंप मचा हुआ है। सरकार ने जापान में इमरजेंसी अलर्ट जारी कर दिया है और लोगों से अपील की है कि वे सभी सुरक्षित जगह पर जाएं। इस बात की जानकारी जे-अलर्ट इमरजेंसी ब्रॉडकास्ट सिस्टम (J-Alert Emergency Broadcast System) की ओर से दी गई है।

North Korea लगातार दो दिन से जापान के ऊपर से दाग रहा मिसाइलें
इससे पहले 2 नवंबर 2022 को किम जोंग उन ने समुद्र में 23 मिसाइलें एक साथ दागी थीं जो कि कथित तौर पर जापान के ऊपर से गुजरी और समुद्र में गिरी। इस बात को मद्देनजर रखते हुए जापान के कुछ इलाकों में लोगों के लिए मिसाइल अलर्ट भी जारी किया गया और उन्हें सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी गई है।
जापान सरकार ने जारी किए निर्देश
North Korea की इस हरकत के बाद जापान सरकार ने दिशा निर्देश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि इस पूरे वाक्ये की जानकारी इकट्ठा की जाएं और उसका विश्लेषण करने के अधिकतम प्रयास किए जाएं। साथ ही जापान की जनता को तुरंत पूरी जानकारी भी दी जाएं।
साथ ही सरकार ही ओर से निर्देश दारी किया गया है कि सुनिश्तित किया जाएं कि हवाई क्षेत्र से गुजरने वाली बैलिस्टिक मिसाइल का प्रक्षेपण से विमान, जहाजों और अन्य संपत्तियों को कोई नुकसान तो नहीं पहुंचा है। दरअसल, इस तरह के प्रक्षेपण से जापानी लोगों के जीवन और संपत्ति पर काफी गहरा असर पड़ सकता है।
करीब 70 साल पहले (1950-53) उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच भयावह युद्ध हुआ था। इसके बाद से ही दोनों देशों के बीच काफी तनातनी रहती है। कई बार उकसावे के लिए North Korea मिसाइलों का परीक्षण करता रहता है। हालांकि, इस बार के मिसाइल परीक्षण की वजह से विश्व-प्रसिद्ध DMZ के वॉर-टूरिज्म पर भी काफी असर पड़ा है। दक्षिण कोरिया ने डि-मिलिट्राइज जोन पर पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगा दिया है।
संबंधित खबरें:
Benjamin Netanyahu की Israel की सत्ता में शानदार वापसी, जानिए कैसे रहे हैं उनके भारत के साथ रिश्ते
‘जिमी जिमी आजा आजा’, चीन की गलियों में गूंज रहा बप्पी लहरी का ये गाना; जानें वजह