नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल की बिगड़ी तबीयत, काठमांडू से दिल्ली AIIMS रेफर

0
173
Nepal President News
Nepal President News

Nepal President News: नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल को दिल्ली के एम्स अस्पताल में ट्रांसफर किया जा रहा है। फिलहाल उनका इलाज काठमांडू के महाराजगंज स्थित त्रिभुवन विश्वविद्यालय शिक्षण अस्पताल में चल रहा है। 18 अप्रैल को तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें दिल्ली लाया जा रहा है। वह आज यानी 19 अप्रैल को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती होंगे। वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे।

Nepal President News
Nepal President News

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल को त्रिभुवन विश्वविद्यालय शिक्षण अस्पताल महाराजगंज से एम्स दिल्ली में स्थानांतरित किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक नेपाल के राष्ट्रपति को कल ऑक्सीजन के स्तर में गिरावट के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कल फॉलोअप में पता चला कि उनके फेफड़ों में इंफेक्शन हो गया है।

राष्ट्रपति की तबीयत बिगडने का यह दूसरा मामला है इससे पहले भी उनकी तबीयत खराब हुई थी। वह 78 वर्ष के हैं। राष्ट्रपति के सलाहकार के द्वारा यह जानकारी मिल की वह 15 दिनों से एंटीबायोटिक्स ले रहे थे। इसके बाद भी उनकी स्थिति में सुधार देखने को नहीं मिला।

Nepal President News
Nepal President News

Nepal President News: इससे पहले भी अस्पताल में रहे हैं भर्ती

Nepal President News: इससे पहले राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल को पेट में दर्द हुआ था। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय भी डॉक्टर की देखरेख में रखा गया था। नेपाली कांग्रेस के राम चंद्र पौडेल को पिछले महीने नेपाल के नए राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित किया गया था। नेपाली कांग्रेस और प्रधान मंत्री ‘प्रचंड’ के नेतृत्व वाली सीपीएन (माओवादी सेंटर) सहित आठ दलों के गठबंधन के एक आम उम्मीदवार पौडेल को संसद के 214 सांसदों और 352 प्रांतीय विधानसभा सदस्यों का वोट मिला।

संबंधित खबरें…

चीन के अस्पताल में भीषण आग, दर्दनाक हादसे में 21 की मौत, जान बचाने के लिए इमारत से कूदे लोग

Ayodhya Ramlala Jalabhishek: अयोध्‍या में श्री रामलला के जलाभिषेक की तैयारियां जोरों पर, दुनिया के 155 देशों से पहुंचा जल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here