Most Wanted Khalistan Supporter Pannu Death: भारत के मोस्ट वांटेड खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की अमेरिका एक सड़क हादसे में मौत हो गई।गुरुवार सुबह से ही विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इस खबर का दावा किया जा रहा है। अमेरिका में भारत के मोस्ट वांटेड खालिस्तानी आतंकवादी और सिख फॉर जस्टिस के संस्थापक गुरपतवंत सिंह पन्नू की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
खालिस्तान स्मर्थक आतंकवादियों की हो रही एक के बाद एक हत्याओं के बीच अमेरिका से बड़ी घटना सामने आई है। सोशल मीडिया पर इस बात का दावा किया जा रहा है कि अमेरिका में भारत के मोस्ट वांटेड खालिस्तानी आतंकवादी और सिख फॉर जस्टिस के संस्थापक गुरपतवंत सिंह पन्नू अब नहीं रहा।
गुरपतवंत सिंह पन्नू की अचानक मौत की खबर खालिस्तान आंदोलन को एक बड़ा झटका दे सकती है। सोशल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पन्नू का एक्सीडेंट यूएस हाईवे 101 पर हुआ।हालांकि, इस संबंध में न तो खालिस्तानियों और न ही अमेरिकी सरकार ने कोई पुष्टि की गई है।

Most Wanted Khalistan Supporter Pannu Death:बीते 60 दिनों में 3 खालिस्तानी आतंकवादियों की मौत
Most Wanted Khalistan Supporter Pannu Death:गौरतलब है कि बीते 60 दिनों के भीतर तीसरे खालिस्तान समर्थक आतंकवादी की मौत हुई। जिनमें हरदीप सिंह निज्जर, अवतार सिंह खांडा और परमजीत सिंह पंजवार शामिल है। इन सबके मरने बाद दौरान गुरपतवंत सिंह पन्नू 3 हफ्तों तक छिपा रहा था। गुरपतवंत सिंह पन्नू खालिस्तानी यूट्यूब चैनल का चेहरा भी था।हाल ही में खालिस्तान समर्थकों की हत्या के बाद उन्होंने एक वीडियो भी जारी कर कनाडा और अमेरिका में भारतीय दूतावास के अधिकारियों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया था।
यही उसका आखिरी धमकी भरा वीडियो था। पन्नू लंबे समय से अमेरिका में बैठकर पंजाब रेफरेंडम 2020 के नाम पर खालिस्तानी आंदोलन चला रहा था। यहां वह सिखों को भड़काने की कोशिश कर रहा था।
Most Wanted Khalistan Supporter Pannu Death: सोशल मीडिया के जरिये लोगों को भड़काया

Most Wanted Khalistan Supporter Pannu Death:पन्नू ने सिखों को खालिस्तान अभियान से जोड़ने के लिए सोशल मीडिया का जमकर इस्तेमाल किया। पंजाब में ऐसे कई लोग पकड़े गए, जिन्होंने पन्नू के कहने पर सरकारी और सार्वजनिक स्थानों पर खालिस्तानी नारे लिखकर माहौल भड़काने का काम किया था।
संबंधित खबरें
- Khalistan Supporters: खालिस्तान समर्थकों का अमेरिका स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास पर दूसरी बार हमला, अमेरिका ने की…
- फ्रांस हिंसा के बीच योगी मॉडल की हो रही डिमांड! देंगे झेल रहे देश के लिए यूरोपीय डॉक्टर ने ट्वीट कर की ये मांग