
Japan की राजकुमारी माको (Princess Mako) ने नई जिंदगी की शुरूआत के लिए अपने पति केई कोमुरो (Kei Komuro)के साथ रविवार को अमेरिका चली गई हैं। एयरपोर्ट पर वह आम लोगों की तरह अपना ट्रैवेल बैग लेकर बाहर निकलती हुई दिखाई दीं। बता दें कि जापान की राजकुमारी माको ने शाही परिवार (Royal Family) छोड़कर अपने कॉलेज के ब्वॉयफ्रेंड से पिछले महीने शादी की थी। इस शादी के लिए उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था और वह पोस्ट-ट्रॉमैटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर (Post Traumatic Stress Disorder) की शिकार हो गई थीं।
कोमुरो पर मनी स्कैंडल के लगे थे आरोप
माको और उनके मंगेतर केई कोमुरो ने चार साल पहले अपनी सगाई की घोषणा की थी, पहले इस फैसले का जापान में स्वागत किया गया, लेकिन जल्द ही कोमुरो के बारे में तरह तरह की बातें सामने आने लगीं। कोमुरो के परिवार से जुड़े घोटाले अखबारों में आने लगे। फिर इस शादी को स्थगित कर दिया गया और कोमुरो 2018 में न्यूयॉर्क में कानून की पढ़ाई करने के लिए चले गए और इस साल सितंबर में वापस लौटे और माको से शादी की। उनकी शादी बेहद आम तरीके से हुई, दस्तावेजों पर दस्तखत हुआ और इस शादी के कारण माको को शाही परिवार भी छोड़ना पडा।
जापानी कानून के अनुसार आम लोगों से शादी करने और आम नागरिक बनने वाली शाही महिलाओं को लगभग 1.3 मिलियन डॉलर का एकमुश्त भुगतान किया जाता है, लेकिन माको ने इस राशि को लेने से इनकार कर दिया था।
माको ने शादी के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की। माको और उनके पति ने एक संक्षिप्त बयान जारी किया और सवालों के जवाब हाथ से लिखकर दिए। शाही परिवार के प्रबंधन देखने वाली संस्था इंपीरियल हाउसहोल्ड एजेंसी (IHA) ने समाचार चैनल एनएचके को बताया, “कुछ सवालों ने गलत सूचनाओं को तथ्यों के तौर पर लिया गया, जिससे राजकुमारी परेशान हो गईं।”
माको और उनके पति न्यूयॉर्क में रहेंगे
2017 में राजकुमारी माको ने अपनी सगाई का ऐलान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए किया था और दोनों को काफी पसंद किया गया था, लेकिन कुछ ही महीने बाद एक टैबलॉयड अखबार ने खबर छापी, जिसमें एक व्यक्ति ने दावा किया कि कोमुरो और उनकी मां ने उसका करीब 35,000 डॉलर का कर्ज नहीं चुकाया है।
वे दोनों अब प्राइवेट सिटीजन हैं और माको का छोटा भाई एक दिन सम्राट बनेगा। माको और उनके पति न्यूयॉर्क में रहेंगे। हालांकि माको अभी कुछ समय तक जापान में ही रहेंगी।
ये भी पढ़ें
Bill Gates की बेटी ने मिस्र के घुड़सवार Nayal Nassar से की शादी, देखें तस्वीरें
Facebook Inc. मेटावर्स बनाने के लिए 10,000 नियुक्तियां करेगा, 50 मिलियन निवेश की योजना