Global Peace Index Report: हालही में विश्व शांति सूचकांक-2022 की ओर से रिपोर्ट जारी की गई है।ताजा रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि दुनिया का सबसे शांत देश आइसलैंड है।जबकि सर्वाधिक अशांत देश का तमगा अफगानिस्तान को मिला है।मालूम हो कि वर्ष 2008 से विश्व शांति सूचकांक में आइसलैंड लगातार पहले स्थान पर काबिज है।इस दौरान आंके गए सभी पैमानों पर बिल्कुल खरा उतरा है।इस सूची में न्यूजीलैंड को दूसरा स्थान मिला है।जिसने कोरोना महामारी से निपटने में दुनिया के आगे नजीर पेश की थी।सूची में आयरलैंड तीसरे और डेनमार्क को चौथा स्थान मिला है।
Global Peace Index Report: यूरोप बना सबसे शांत क्षेत्र
ग्लोबल पीस इंडेक्स की सूची में अभी यूरोप विश्व का सबसे शांतिपूर्ण क्षेत्र है, यहां शीर्ष 10 की सूची में सात सबसे सुरक्षित और शांत देश हैं। गौरतलब है कि पिछले वर्ष सर्वोच्च रैंकिंग में आने वाले आठ देश इस वर्ष दोबारा शीर्ष-10 की श्रेणी में आ गए हैं।
Global Peace Index Report:भारत की रैंक तीन पायदान नीचे फिसली
सूची में इस वर्ष भारत को थोड़ी निराशा हाथ लगी है। भारत शांति के मामले में निम्न वर्ग में रखा गया है। हालांकि पिछले वर्ष की तुलना में तीन पायदान की छलांग लगाकर 138वें से 135वें स्थान पर पहुंच गया है। रिपोर्ट के अनुसार भारत में पिछले वर्ष की तुलना में समग्र शांति में 1.4 फीसदी का सुधार देखने को मिला। वहीं अपराध और हिंसा के मामलों में तेजी देखी गई।

Global Peace Index Report: अशांत देशों में यमन दूसरे और सीरिया तीसरे स्थान पर

रिपोर्ट के अनुसार लगातार पांचवे वर्ष अफगानिस्तान सर्वाधिक अशांत देशों की सूची में पहले स्थान पर है।जबकि यमन दूसरे और सीरिया तीसरे और रूस को चौथा स्थान मिला है। रूस और यूक्रेन युद्ध के बाद यूक्रेन सूची में 17 स्थान गिरकर 153वें स्थान पर पहुंच गया है। वहीं रूस 160वें स्थान पर है।
Global Peace Index Report: सुधार वाले देशों की सूची में जुड़े ये नाम
रिपोर्ट के अनुसार लीबिया, मिस्र, फिलीपिंस, अल्जीरिया और सऊदी अरब का नाम सुधार वाले देशों की सूची में आ गया है। इन देशों ने सामाजिक,आर्थिक और शैक्षिक स्तर पर बेहद सुधार किए हैं।
Global Peace Index Report:जानें कैसे होता मूल्यांकन ?
इंस्टीटयूट ऑफ इकोनोमिक एंड पीस की ओर से तैयार सूचकांक में देश, वहां व्याप्त शांति का स्तर, अपराध का ग्राफ के आधार पर सभी पैमानों की रैंकिंग की जाती है।इसमें घरेलू, अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, सुरक्षा समेत 23 मापदंड आंके जाते हैं।सभी रिपोर्ट का श्रेणीवार आकलन किया जाता है।इसके बाद रिपोर्ट जारी की जाती है।
देश | प्राप्त अंक |
आइसलैंड | 1.107 |
न्यूजीलैंड | 1.269 |
आयरलैंड | 1.288 |
डेनमार्क | 1.296 |
पुर्तगाल | 1.301 |
स्लोवेनिया | 1.316 |
चेक गणराज्य | 1.318 |
सिंगापुर | 1.326 |
संबंधित खबरें
- Dubai में खुली Middle East की सबसे बड़ी लाइब्रेरी,11 लाख किताबें, रोबोटिक गाइड,डीलक्स रीडिंग रूम के साथ मिलेगा बहुत कुछ
- TikTok पर अब Elon Musk की नजर! Twitter की तरह इसे भी खरीदेंगे क्या?