Dawood Ibrahim Profile : जानिए कौन है डॉन दाऊद इब्राहिम, यहां पढ़ें 1993 से लेकर 2008 मुंबई हमलों तक का पूरा कच्चा-चिट्ठा…

0
146

Dawood Ibrahim Profile : भारत का मोस्ट वांटेड आतंकवादी दाऊद इब्राहिम की पाकिस्तान में मौत होने की खबरें सामने आ रही हैं। सोशल मीडिया पर दावे किए जा रहे हैं कि दाऊद इब्राहिम को जहर देकर मार दिया गया है। जिसके बाद पाकिस्तान में इंटरनेट डाउन होने की खबरें भी जोर पकड़ रही हैं। मालूम हो कि 1993 के मुंबई धमाकों के पीछे दाऊद का ही हाथ था, इन धमाकों में 250 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। तब से ही दाऊद भारत का मोस्ट वांटेड क्रिमिनल है। भारत से भागने के बाद वह पाकिस्तान की गोद में जा कर छिप गया था। हालांकि, पाकिस्तान हमेशा उसकी मौजूदगी अपने देश में होने से इनकार करता रहा है। आईये जानते हैं अन्डरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का पूरा कच्चा-चिट्ठा।

Dawood Ibrahim Profile : कौन है दाऊद इब्राहिम ?

दाऊद इब्राहिम का जन्म साल 1955 में महाराष्ट्र की मुंबई में हुआ था। डॉन बनने से पहले उसका बचपन मुंबई की एक झुग्गी बस्ती डोंगरी में बीता। दाऊद के पिता से एक पुलिस कांस्टेबल थे। एक पुलिस वाले का बेटा होने के बावजूद भी वह बचपन से ही चोरी, डकैती और धोखाधड़ी के मामलों में शामिल होने लगा था।

जब दाऊद सिर्फ 19 साल का था तो उसने साल 1974 में मुंबई के सबसे बड़े डॉन हाजी मस्तान की गैंग में शामिल होकर,वह उनका करीबी बन गया। लेकिन पॉवर की चाह का नशा दाऊद के सिर चढ़ गया जिसके बाद उसने डॉन हाजी मस्तान की गैंग के खिलाफ गैंगवार छेड़ दी थी।

इसके बाद 1970 के दशक में दाऊद ने अपने भाई, शब्बीर इब्राहिम कास्कर के साथ ‘डी-कंपनी‘ का निर्माण किया, जिसे दाऊद कंपनी के नाम से भी जाना जाता है।

1993 मुंबई धमाके

जिस वर्ष बाबरी मस्जिद को गिराया गया था, उसी साल 1993 में मुंबई को 13 बम ब्लास्ट ने हिला कर रख दिया था। इन धमाकों में 250 से अधिक मासूम लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद, भारतीय एजेंसीज के साथ-साथ अमेरिकी एजेंसियों, एफबीआई और इंटरपोल ने भी दाऊद को अपनी मोस्ट वांटेड लिस्ट में डाल दिया। जिसके बाद डॉन को दुबई भागना पड़ा।

NDTV की एक रिपोर्ट के मुताबिक भगोड़े डॉन को साल 2003 में भारत और अमेरिका ने इंटरनेशनल आतंकवादी घोषित कर दिया था। इसके साथ ही दाऊद को 1993 मुंबई ब्लास्ट की साजिश में शामिल होने के आरोप में, उसके ऊपर 25 मिलियन डॉलर का इनाम भी रखा गया था।

26/11 मुंबई आतंकवादी हमला

डॉन दाऊद इब्राहीम का नाम 2008 में हुए मुंबई हमलों से भी जुड़ा हुआ बताया जाता है। कुछ मीडिया सूत्रों के मुताबिक, दाऊद ने पाकिस्तान के हाफिज सईद की प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा के साथ मिलकर 26/11 के हमलों को अंजाम दिया था। आतंकवादियों ने मुंबई के कई इलाकों में भारी गोलीबारी और ब्लास्ट किए थे। जिनमें मुंबई का ताज होटल की चार दिन तक घेराबंदी भी शामिल थी। 26/11 हमलों में भी कई मासूमों की जान गई थी। उस समय एस्क्वायर पत्रिका ने सूत्रों के हवाले से बताया था कि डॉन दाऊद इब्राहिम भी मुंबई हमलों की साजिश में शामिल था।

बॉलीवुड से भी बनाए थे संबंध

गैंगवार, जालसाजी , ड्रग तस्करी, हथियारों की तस्करी के साथ ही दाऊद ने फेम और ग्लैमर से भरी दुनिया बॉलीवुड में भी गैरकानूनी काम किए। उस दौरान दाऊद ने सट्टेबाजी, फिल्मों में पैसा लगाना और फिल्मी जगत से जुड़े दूसरे व्यापारों में भी इन्वेस्ट किया। इसके बाद दाऊद ने बॉलीवुड के नामीग्रामी स्टार्स और प्रोड्यूसर्स से पैसे की उगाही का काम भी किया। बहुत कम समय में दाऊद के नाम का आतंक मुंबई और भारत से बाहर निकल कर दुनिया भर में फैल गया।

यह भी पढ़ें:

Dawood Ibrahim के करीबियों पर NIA का शिकंजा, 20 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here