China Covid Cases: भले ही अब Coronavirus के मामले कम होने लगे हैं। लेकिन फिर भी कई देशों में इन दिनों कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसी के चलते चीन के कई शहरों में लॉकडाउन लगा दिया गया है। चीन में अब कोरोनावायरस के एक नए वेरिएंट XE ने दस्तक दे दी है और माना जा रहा है कि यह नया वेरिएंट ऑमिक्रॉन से 10% ज्यादा संक्रामक है। यूके की ब्रिटिश हेल्थ सिक्योरिटी एजेंसी द्वारा हाल ही में किए गए एक अध्ययन से पता चला है कि वर्तमान में 3 हाइब्रिड COVID वेरिएंट ऑपरेशन में हैं।

China Covid Cases: शंघाई में कोरोना के 6,051 मामले किए गए दर्ज

शंघाई में शनिवार को कोरोना के 6,051 मामले दर्ज किए गए। जबकि 1 अप्रैल को कुल मामले 4,502 थे। मिली जानकारी के अनुसार शंघाई में कोरोना के मामले तेजी से आने के कारण सारे अस्पताल फुल हो गए हैं। गौरतलब है कि चीन के मुख्य वाणिज्यिक शहर शंघाई में COVID-19 को बढ़ने से रोकने के लिए सरकार ने 26 मिलियन लोगों में से अधिकांश को लॉक कर दिया है। ताकि यहां पर कोरोना के केस कम हो जाएं।
China में कोविड पॉजिटिव बच्चों को उनके माता-पिता से किया जा रहा है अलग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन कोविड से पॉजिटिव बच्चों को उनके माता-पिता से अलग कर रहा है। एक इंटरनेशनल न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार एस्तेर झाओ नाम की एक महिला ने दावा किया है कि उसकी 2-वर्षीय बेटी को उससे अलग कर दिया गया है। महिला ने शंघाई के एक अस्पताल के डाॅक्टरों पर आरोप लगाया है कि डॉक्टरों ने उसे धमकी दी थी कि अगर वो अपनी बेटी को शंघाई पब्लिक हेल्थ क्लिनिकल सेंटर में ट्रांसफर करने के लिए सहमत नहीं हुई तो उसकी बेटी को अस्पताल में छोड़ दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: