China Covid Lockdown: चीन (China) में कोरोना महामारी ने एक बार फिर तेजी से पैर पसारना शुरू कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ चीन ने कोरोना महामारी की रफ्तार को कम करने के लिए सख्त लॉकडाउन भी लगा दिया है। चीन में कोरोना को रोकने के लिए यह सख्त लॉकडाउन ऐसे समय पर लगाया गया है जब दुनिया अब इस महामारी के साथ जीना सीख चुकी है। 1 मार्च के बाद से अब तक चीन की आर्थिक राजधानी शंघाई में ही 25 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले आ चुके हैं।

China Covid Lockdown: चीन में लगा लॉकडाउन
बढ़ते मामलों के चलते चीनी सरकार ने दो फेस में चीन में लॉकडाउन लगाने का फिसला किया है। शहर के पूर्वी हिस्से जिनमें करीब 1.1 करोड़ आबादी रहती है वहां सोमवार 28 मार्च से से लॉकडाउन लगा दिया गया है। वहीं करीब 1.4 करोड़ की आबादी वाले शहर के पश्चिमी हिस्से में शुक्रवार यानि आज से लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया है।

मरीजों को नहीं मिल रहा बेड
सख्त लॉकडाउन के बावजूद भी चीन में कोरोना के हालात सुधरते नहीं दिख रहे हैं। स्थानीय मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक चीन के 31 प्रांतों में कोरोना वायरस फैल चुका है। इतना ही नहीं यह भी कहा जा रहा है कि चीन के सरकारी अस्पतालों में अब मरीजों को बेड भी नहीं मिल पा रहे हैं।

बता दें कि लॉकडाउन के बाद चीन ने कई शहरों में कर्मचारियों को ऑफिस में ही सोने का आदेश जारी किया है। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि कर्मचारी किसी अन्य व्यक्ति के संपर्क में न आएं। इतना ही नहीं कंपनियां इसके बदले कर्मचारियों को मोटा भुगतान करने के लिए भी तैयार हैं। बता दें कि इन दिनों चीन के प्रमुख शहर शंघाई में लॉकडाउन (Shanghai ) लगा हुआ है।

चीन के इस शहर में 1 हजार से ज्यादा फाइनेंशियल संस्थान हैं। वहीं शंघाई में चीन का सबसे अहम स्टॉक एक्सचेंज भी है। ‘सीएनएन’ (CNN-Media company) की एक रिपोर्ट से यह पता चला है कि कंपनी कर्मचारियों को रुकने के लिए एक रात के 6 हजार से 23 हजार रूपए दे रही है।
संबंधित खबरें:
- China Covid Wave: चीन में फिर फैलने लगा Corona, एक दिन में मिले सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज, दुनिया में फिर फैला महामारी का डर
- चीन के चांगचुन में तेजी से बढ़ रहे हैं Coronavirus के मामले, सरकार ने लगाया लॉकडाउन