देश की 2 महिला केंद्रीय मंत्रियों की तस्वीरें इस समय चर्चा का बिषय बनी हुई हैं। दुनिया भर में वायरल हो रही ये तस्वीरें इतनी आकर्षक हैं कि एक बार देखने वाले की नजरें वहीं थम जाए। ये तस्वीरें सभी का ध्यान इसलिए अपनी ओर खींच रही हैं क्योंकि इसमें पुरुषों की भीड़ में केवल एक महिला दिखाई दे रही है, जो कई देशों से आए अपने समकक्षों के साथ बैठक करने पहुंची थीं। अपनी तस्वीरों से दुनिया का ध्यान आकर्षित करने वाली महिलाएं और कोई नहीं बल्कि भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण हैं।
ये दो तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। वायरल तस्वीरों में से पहली तस्वीर में कई पुरुषों के बीच रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण अकेली खड़ी हैं, जो भारत देश की महिला सशक्तिकरण की भावना को दर्शाता है। तो वहीं दूसरी तस्वीर में कई पुरुषों के बीच विदेश मंत्री सुषमा स्वराज खड़ी हैं। सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा हैं।
इन तस्वीरों पर सोशल मीडिया पर पॉजिटिव कमेंट्स भी किए जा रहे हैं। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता।’ संस्कृत में लिखे गए इस वाक्य का हिंदी अनुवाद है- ‘जहां महिलाओं को सम्मान मिलता है, देवता भी वहीं वास करते हैं।’
"यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता:
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) April 25, 2018
Where Women are honoured - There Divinity blossoms"
Indian women Ministers shine at all male SCO Foreign & Defense ministers meeting! pic.twitter.com/ZASnGNJOnC
बुधवार को किए गए इस ट्वीट में उन्होंने आगे लिखा, कि भारत की महिला मंत्री SCO
विदेश और रक्षा मंत्रियों की बैठक में सबसे अलग दिख रही हैं, जिसमें बाकी सभी पुरुष हैं।
सुषमा स्वराज की यह तस्वीर पेइचिंग में शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) के विदेश मंत्रियों की बैठक की है। वहीं दूसरी ओर निर्मला सीतारमण की तस्वीर SCO के रक्षा मंत्रियों के बैठक की है।
बता दे, शंघाई सहयोग संगठन एक अंतरराष्ट्रीय गठबंधन है, जिसमें 8 सदस्य देश और यूरेशिया से 3 पर्यवेक्षक हैं। इसकी स्थापना 26 अप्रैल 1996 को हुई थी।