Weather Update: राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का सितम जारी है।मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हालांकि शीतलहर का प्रकोप जारी है।लगातार पारा लुढ़कने से इंसान से लेकर पशु तक सभी परेशान हैं।इसका असर फसलों पर भी पड़ा है।राजस्थान स्थित धौलपुर में पाला गिरने से रबी की फसलों को भारी नुकसान हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में ये ठंड का दूसरा दौर है जो लगातार नए रिकॉर्ड बना सकता है।आलम ये है कि दिन में बेशक धूप निकल रही है, लेकिन बर्फीली हवाओं ने जीना दुश्वार कर दिया है। यही स्थिति रही तो रात में पारा 1 डिग्री सेल्सियस भी पहुंच सकता है।
आईएमडी के अनुसार दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव में आने से 19 जनवरी के बाद शीतलहर कमजोर होगी। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी भी देखने को मिलेगी और कोहरे का दौर लौट सकता है।

Weather Update: माउंट आबू में पारा गिरा
Weather Update: उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी का असर अब माउंट आबू में भी दिखा। मौसम विभाग के अनुसार माउंट आबू में लगातार तापमान में गिरावट जारी है। है।बीते शनिवार यहां न्यूनतम तापमान जहां -4 डिग्री था।रविवार को पारे में 3 डिग्री की और गिरावट हुई। रविवार को न्यूनतम तापमान माइनस 7 डिग्री पहुंच गया। करीब 28 वर्ष बाद पारे में इतनी जबरदस्त गिरावट देखने को मिली।
Weather Update: पिछले सप्ताह से जारी है शीतलहर
दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बीती 5 जनवरी से शीतलहर का प्रकोप राजधानी में शुरू हुआ, जोकि अभी तक जारी है।
गौरतलब है कि 2022 में जनवरी में पूरे महीने में एक दिन भी शीतलहर नहीं रही थी। इस पूरे महीने तापमान 4 डिग्री से नीचे नहीं गया था। वहीं 2021 में 6 दिन शीतलहर रही थी। लेकिन यह छह दिन लगातार नहीं थे।
उस साल 1 जनवरी के बाद 12 से 13 जनवरी और फिर 26 जनवरी, 28 जनवरी और 31 जनवरी को शीतलहर चली।साल 2013 में शीतलहर का प्रभाव लगातार 6 दिन देखने को मिला था। इसमें 1 जनवरी, 3 से 8 जनवरी तक शीतलहर का प्रभाव बना रहा।
संबंधित खबरें
- Weather Update: सर्दी का सितम लगातार जारी, पारा गिरने के साथ शीतलहर ने बढ़ाई गलन
- Weather Update: दिल्ली में इस सीजन का सबसे सर्द दिन, पारा लुढ़कर 1 डिग्री पहुंचा