Weather Update: सर्दी का सितम लगातार जारी, पारा गिरने के साथ शीतलहर ने बढ़ाई गलन

Weather Update: दक्षिण-पश्चिमी दिल्‍ली स्थित उजवा क्षेत्र में न्यूनतम तापमान -0.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 17-18 जनवरी को तापमान 1-2 डिग्री के बीच बना रह सकता है। हालांकि शीतलहर आज और तेज रहने की संभावना है।

0
104
Weather Update top news today
Weather Update top news today

Weather Update: राजधानी दिल्ली और एनसीआर में ठंड के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।लगातार बढ़ रही कंपकंपी और शीतलहर से लोग परेशान हैं।बीते सोमवार का दिन इस सीजन सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया।तापमान लुढ़कर 1.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हालांकि मंगलवार की सुबह आसमान साफ दिखा।बावजूद इसके शीतलहर का असर कम नहीं होगा।
दक्षिण-पश्चिमी दिल्‍ली स्थित उजवा क्षेत्र में न्यूनतम तापमान -0.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 17-18 जनवरी को तापमान 1-2 डिग्री के बीच बना रह सकता है। हालांकि शीतलहर आज और तेज रहने की संभावना है।
बात अगर देश के उत्तर-पश्चिम भाग की करें, तो राजस्थान का फतेहपुर सबसे ठंडा स्थान दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया।दूसरी तरफ पंजाब के फरीदकोट में तापमान -1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी मध्य प्रदेश में रविवार से शीत लहर का प्रकोप जारी है।

Weather Update top news .
Weather Update.

Weather Update: जानिए कहां स्थित है उजवा, जहां माइनस में रिकॉर्ड किया टेंपरेचर?

Weather Update news hindi.
Weather Update.

Weather Update: दक्षिण-पश्चिमी दिल्‍ली के अंतर्गत आने वाला उजवा इलाका नजफगढ़ में बसा एक गांव है। यहां बड़े पैमाने पर खेती की जाती है।जानकारी के अनुसार यहां ओस जमने की वजह से ही तापमान आज माइमस में जा पहुंचा। जबकि बीते रविवार को यहां तापमान माइनस 0.1 डिग्री दर्ज किया गया था।

Weather Update: तापमान में करीब 9 डिग्री की गिरावट

राजधानी में सोमवार को न्यूनतम तापमान में करीब 9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।बीते शनिवार को यह 4.7 डिग्री सेल्सियस था।वहीं रविवार को 10.2 डिग्री सेल्सियस था। वहीं 8 जनवरी को शहर का न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।जो आज से पहले इस मौसम का सबसे कम तापमान था।

अगले कुछ दिनों में उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की।ऐसे में मौसम गिरावट आने की पूरी उम्मीद है। उम्‍मीद लगाई जा रही है कि गुरुवार से तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की मामूली वृद्धि देखने को मिलेगी।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here