Weather Update: राजधानी दिल्ली में गर्मी का प्रकोप जारी है। दिल्ली-एनसीआर में लगातार बढ़ते तापमान और लू से लोग बेहाल हैं।मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में आज बारिश होने की संभावना है। हालांकि यहां मानसून के दस्तक देने में अभी समय है।मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में बुधवार को आंधी और बारिश होने की संभावना है। यहां का न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस जाने की संभावना है।मंगलवार की शाम को बादल छाए रहने और हवाएं चलने से मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिला।

Weather Update: राजस्थान में प्री-मानसून की दस्तक

राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच प्री मॉनसून ने दस्तक दे दी है। राजस्थान के बाड़मेर में करीब छह घंटे तक मॉनसून की पहली बारिश होती रही।यहां पानी इतना गिरा कि हालात बिगड़ गए।सड़कों पर जगह-जगह जलभराव हो गया। कई घरों और दुकानों में पानी घुस गया। कई गाड़ियां बह गईं।वहीं कई गांवों का संपर्क मुख्य मार्ग से टूट गया।
Weather Update: उत्तर प्रदेश में जल्द प्री मॉनसून बारिश की संभावना
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर अभी जारी है। राज्य के कई जिलों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 17 जून से पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों को हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। यहां प्री मॉनसून गतिविधियों से गर्मी से मामूली राहत मिलने की संभावना है।
अगले 4 चार दिनों में पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। झारखंड एवं बिहार में प्री मॉनसून गतिविधियों के चलते हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।
Weather Update: यहां जानिये आपके शहर का तापमान
शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
दिल्ली | 41 | 31 |
नोएडा | 41 | 32 |
फरीदाबाद | 42 | 33 |
मुंबई | 32 | 27 |
कोलकाता | 37 | 29 |
चेन्नई | 37 | 28 |
लखनऊ | 44 | 32 |
(नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में दिया गया है)
संबंधित खबरें
- Weather Update: Delhi-NCR के लोग गर्मी से बेहाल, Heat Wave करेगी परेशान
- Weather Update: Delhi-NCR में जल्द बदलेगा मौसम का मिजाज, प्री मानसून बारिश देगी गर्मी से राहत