Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में लगातार बढ़ती उमस से लोग परेशान हैं। बारिश नहीं होने से दिक्कत और भी बढ़ गई है।बारिश नहीं होने उमस लगातार बढ़ती जा रही है। हालांकि मौसम विभाग ने बुधवार को भी बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं लगातार उमस बढ़ने से रात के समय ज्यादा परेशानी हो रही है। वहीं देश के उत्तरी भाग, पूर्वोत्तर और कोंकण के क्षेत्र में बारिश जारी है।यहां कई जिलों में हालत बेहद खराब हो गए हैं।हालांकि प्रशासन और एनडीआरएफ की ओर से राहत कार्य जारी है।
Weather Update: उत्तराखंड और महाराष्ट्र में भारी बारिश

उत्तराखंड और महाराष्ट्र में पिछले दो दिनों से भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई स्थानों पर जलभराव और कोंकण के कुछ क्षेत्रों में लैंड स्लाइडिंग होने के बाद प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है। यहां एनडीआरएफ की टीमों को लगाया गया है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून ट्रफ के दक्षिण की ओर खिसकने की वजह से बारिश की तीव्रता में कमी आई है।ओडिशा तट पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हुआ है, जोकि पूरे मध्य भारत में पश्चिम दिशा की ओर बढ़ जाएगा।
Weather Update: दिल्ली और हरियाणा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने दिल्ली और हरियाणा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि पंजाब में 7 जुलाई को बारिश, आंधी-तूफान के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। पिछले साल दिल्ली और आसपास में मानसून 13 जुलाई को पहुंचा था।
Weather Update: यहां जानें आपके शहर में क्या रहेगा तापमान ?
शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
दिल्ली | 36 | 27 |
फरीदाबाद | 34 | 26 |
गुरुग्राम | 35 | 27 |
नोएडा | 35 | 25 |
मुंबई | 31 | 26 |
कोलकाता | 34 | 27 |
चेन्नई | 36 | 28 |
लखनऊ | 35 | 25 |
(नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में दिया गया है)
संबंधित खबरें
- Weather Update: Delhi-NCR में 3 दिन बारिश की संभावना, देश के अन्य भागों में मानसून पूरी तरह सक्रिय
- Weather Update: दिल्ली एनसीआर में बारिश के आसार, जानें क्या है आपके शहर का हाल