Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार की सुबह मौसम साफ रहा।मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हालांकि लोगों को ठंड से मामूली राहत जरूर मिली है, लेकिन शाम को पश्चिमी विक्षोभ के दोबारा एक्टिव होने से ठिठुरन और बढ़ने की संभावना है। जिसकी वजह से पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की आशंका है।कुछ मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है जिससे शीतलहर और कोहरे का कहर बढ़ जाएगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में अगले तीन चार दिन दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

Weather Update: लखनऊ में कोहरे से थोड़ी राहत
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है।हालांकि घने कोहरे से थोड़ी राहत मिल सकती है।मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है।देश के पूर्वात्तर राज्यों अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर और मिजोरम में भी घना कोहरा छाया रहेगा।
संबंधित खबरें
- Weather Update: Delhi-NCR में गुनगुनी धूप ने दिलाई राहत, पंजाब, हरियाणा में शीतलहर ने किया परेशान
- Weather : दिल्ली की ठंड ने नैनीताल को भी पीछे छोड़ा, ठंडी हवाओं ने मौसम को बनाया और सर्द