Weather Update: Delhi-NCR में उमस बढ़ने से छूट रहे पसीने,बारिश का बेसब्री से इंतजार

Weather Update: IMD के अनुसार राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं दिनभर बादल छाए रहेंगे।

0
362
Weather Update
Weather Update

Weather Update:दिल्‍ली-एनसीआर में बुधवार को हुई बारिश के बाद तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई।लेकिन उमस ने लोगों को काफी परेशान किया। लोगों को अब बारिश का बेसब्री से इंतजार है।हालांकि कल ही मौसम विभाग की ओर से दिल्‍ली-एनसीआर में बारिश का अलर्ट किया गया था।IMD के अनुसार राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।दिनभर बादल छाए रहेंगे।

weather update

Weather Update: दिनभर छाए रहेंगे बादल

देश के अधिकतकर राज्यों में इन दिनों बारिश हो रही है। दिल्ली, यूपी, बिहार आदि जैसे उत्तर भारत के राज्य में झमाझम बारिश होने की वजह से कुछ ही दिनों में पारा गिरा है।दक्षिण के राज्यों में मानसून के पहुंचने के बाद से ही लगातार बारिश हो रही है।मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में बारिश तो नहीं होगी, लेकिन बादल छाए रहेंगे।

Weather Update: देश के पूर्वोत्‍तर भाग में बाढ़ का कहर

assam Rain 2
Flood in Assam.

देश के पूर्वोत्‍तर भाग में बाढ़ का कहर जारी है।यहां के असम, मेघालय, नागालैंड और मिजोरम आदि क्षेत्रों में आज भी गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना बनी हुई है। असम के कई जिले बाढ़ में डूबे हुए हैं।जिला प्रशासन की ओर राहत और बचाव का कार्य जारी है।

संबंधित खबरें