Weather Update: राजधानी दिल्ली में मानसून ने एंट्री कर ली है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। इसके साथ दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है।आज भी कई जगहों पर हल्की बारिश होगी।बारिश के बाद दिल्ली और एनसीआर के लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन अभी उमस बरकरार है।बात देश के अन्य भागों की करें तो गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है।

Weather Update: पूरे उत्तर भारत और पूर्वोत्तर में भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार संपूर्ण उत्तर भारत और पूर्वोत्तर में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं बात अगर तटीय क्षेत्रों की करें तो कोंकण, गोवा, केरल समेत कई राज्यों में झमाझम बारिश होगी। वहीं मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और प्रायद्वीपीय में सामान्य और सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना बनी है।
Weather Update: जानें आपके शहर में क्या रहेगा तापमान?
शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
दिल्ली | 35 | 26 |
फरीदाबाद | 34 | 26 |
गुरुग्राम | 35 | 27 |
नोएडा | 35 | 25 |
मुंबई | 31 | 26 |
कोलकाता | 34 | 27 |
चेन्नई | 36 | 28 |
लखनऊ | 35 | 25 |
(नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में दिया गया है)
संबंधित खबरें
- दिल्ली एनसीआर में बारिश के आसार, जानें क्या है आपके शहर का हाल
- मानसून की पहली बारिश से दिल्ली-एनसीआर में गर्मी से राहत, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम