नागालैंड लड़की ने रॉकस्टार के अंदाज में गिटार पर बजाई राष्ट्रगान की धुन, VIDEO ने जीता भारतीयों का दिल

इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इसी कड़ी में वीडियो को मेजर गौरव आर्या ने भी अपने ट्विटर अकाउंट शेयर किया है।

0
224
Viral Video: नागालैंड लड़की ने रॉकस्टार के अंदाज में गिटार पर बजाया राष्ट्रगान, VIDEO ने जीता भारतीयों का दिल
Viral Video: नागालैंड लड़की ने रॉकस्टार के अंदाज में गिटार पर बजाया राष्ट्रगान, VIDEO ने जीता भारतीयों का दिल

Viral Video: भारत के पूर्वोत्तर राज्य नागालैंड में हुए एक इवेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। ये वीडियो इंटरनेट की दुनिया में तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि इस कार्यक्रम में नागालैंड दौरे पर पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी शामिल हुए थे। इस पूरे कार्यक्रम का एक छोटा सा हिस्सा उच्च शिक्षा और जनजातीय मामलों के मंत्री और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष तेमजेन इम्ना अलॉन्ग ने शेयर किया है।

दरअसल, इस वीडियो में एक लड़की इवेंट में इलेक्ट्रॉनिक गिटार पर भारतीय राष्ट्रगान बजाते हुए नजर आ रही है। लड़की ने गिटार पर राष्ट्रगान की धुन को इतना सुंदर बजाया है कि लोग उसे खूब पसंद कर रहे हैं। अब ये मनमोहक धुन का वीडियो इंटरनेट की दुनिया में छाया हुआ है।

Viral Video: नागालैंड लड़की ने रॉकस्टार के अंदाज में गिटार पर बजाया राष्ट्रगान, VIDEO ने जीता भारतीयों का दिल
Viral Video:

Viral Video: गिटार बजाने वाली लड़की के फैन हुए लोग

वीडियो में ये सुना जा सकता है कि लड़की ने जन-गण-मन को गिटार पर कितना खूबसूरत बजाया है।ये धुन सुनने में इतनी मन मोहक है कि यूजर्स इसे बार-बार सुन रहे हैं। वहीं, सभी इसे देख अचंभित भी है कि आखिर कोई कैसे राष्ट्रगान को गिटार की धुन पर इतना अच्छा बजा सकता है। हालांकि, नागालैंड की इस लड़की ने ये कर दिखाया है और राष्ट्रगान को लोग गिटार की धुन पर सुनकर प्रसन्न हो गए हैं।

वीडियो को सोशल मीडिया ट्विटर पर मंत्री तेमजेन इम्ना अलॉन्ग ने खुद शेयर किया और साथ में एक कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा कि देशभक्ति की गूंजती हुई नई पीढ़ी की ध्वनि…नागा स्टाइल में राष्ट्रगान।

इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इसी कड़ी में वीडियो को मेजर गौरव आर्या ने भी अपने ट्विटर अकाउंट शेयर किया है। उन्होंने पोस्ट के साथ लिखा है कि हॉर्नबिल फेस्विल में एक नागा महिला द्वारा गिटार पर राष्ट्रगान बजाया गया।

गौरतलब है कि वीडियो इंटरनेट की दुनिया में छाया हुआ है। यूजर्स वीडियो को लाइक और शेयर करने में पीछे नहीं हट रहे हैं। कई यूजर्स ने महिला की काबिलियत के लिए सराहा भी हैं। गिटार की धुन पर नए तरह के राष्ट्रगान को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: