श्रेया घोषाल के गाने पर थिरकती दिखीं सुधा मूर्ति, शानदार डांस ने सोशल मीडिया यूजर्स का जीता दिल

सुधा मूर्ति के डांस का ये वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है।

0
201
Sudha Murty: श्रेया घोषाल के गाने पर थिरकती दिखीं सुधा मूर्ति, शानदार डांस ने सोशल मीडिया यूजर्स का जीता दिल
Sudha Murty: श्रेया घोषाल के गाने पर थिरकती दिखीं सुधा मूर्ति, शानदार डांस ने सोशल मीडिया यूजर्स का जीता दिल

Sudha Murty: इंफोसिस के सह-संस्थापक एन आर नारायण मूर्ति का पत्नी सुधा मूर्ति इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल, सुधा मूर्ति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जो लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है। वीडियो में वह बॉलीवुड गाने पर डांस कर रही हैं। 72 साल की उम्र में सुधा ने ऐसा डांस किया जिसने सभी का दिल जीत लिया है।

Sudha Murty: ‘बरसो रे मेघा’, गाने पर जमकर नाची सुधा

Sudha Murty: श्रेया घोषाल के गाने पर थिरकती दिखीं सुधा मूर्ति, शानदार डांस ने सोशल मीडिया यूजर्स का जीता दिल
Sudha Murty:

इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष और लेखिका सुधा मूर्ति के इस वीडियो को यूजर्स काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सुधा मूर्ति के साथ सिंगर श्रेया घोषाल भी मौजूद हैं। इस वीडियो में कई और लोग भी है। इस दौरान श्रेया घोषाल का गाया हुआ गाना ‘बरसो रे मेघा…’ सॉन्ग खुद श्रेया गा रही है और इसी गाने पर सुधा थिरकती हुई दिख रही हैं।

वीडियो में बाकि लोग उनका उत्साह बढ़ाते हुए गाना गा रही हैं और तालियां बजा रही हैं। उम्र के इस पढ़ाव पर पहुंचकर भी जिस उत्साह के साथ सुधा मूर्ति ने डांस किया है वाकई वो बेहद शानदार है।

बता दें कि सुधा मूर्ति एक लेखिका और सामाजिक कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने कई सराहनीय काम किए हैं। उन्हें साल 2006 में भारत सरकार द्वारा सामाजिक कार्यों के लिए सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से नवाजा गया था।

Sudha Murty: श्रेया घोषाल के गाने पर थिरकती दिखीं सुधा मूर्ति, शानदार डांस ने सोशल मीडिया यूजर्स का जीता दिल
Sudha Murty:

Sudha Murty: जमकर वायरल हो रहा वीडियो

सुधा मूर्ति के डांस का ये वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है। अब तक वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं। वीडियो यूजर्स को खूब पसंद आ रही है जिसपर लोग अपना प्यार लुटा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here